• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शोभायात्रा रोके जाने पर जहांगीर पुरी में भडकी थी हिंसा, पश्चिमी यूपी में भी हाई अलर्ट

शोभायात्रा रोके जाने पर जहांगीर पुरी में भडकी थी हिंसा, पश्चिमी यूपी में भी हाई अलर्ट

April 17, 2022
in Crime, Cultural, National, News, Politics

नई दिल्ली/लखनऊ। जहांगीरपुर में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हुए हमले की एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। थाने के पुलिस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने एफआईआर में जो कहानी बताई है, उसके अनुसार जामा मस्जिद के पास शोभायात्रा पहुंचते ही शोभायात्रा को कुछ लोगों ने रोक दिया। इसके बाद लोगों ने बहस शुरू कर दी थी। बहस इतनी बढ़ी कि देखते-ही-देखते पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर इस घटना के बाद पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मेरठ आदि जिलों में सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस को सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से कड़ाई से निपटा जा सके।
एफआईआर में बताया गया है- थाना जहांगीरपुरी के इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शनिवार शाम 04:15 बजे पर शोभायात्रा जहांगीरपुरी से शुरू हुई, जो हॉस्पिटल रोड, कुशल चौक होते हुए महेंद्र पार्क पर समाप्त होनी थी। शोभायात्रा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी। शाम करीब 6 बजे जैसे ही शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया। बहस ज्यादा बढ़ने के कारण दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव रोकने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग अलग कर दिया। कुछ ही मिनट के बाद दोनों पक्षों की ओर से अचानक फिर से नारेबाजी और पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख और पुलिस फोर्स बुलाया गया।
पुलिस की लगातार अपील के बाद भी एक पक्ष लगातार पत्थरबाजी करता रहा। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने 40-50 आंसू गैस के गोले दागे ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। भीड़ की ओर से पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया गया। थाना जहांगीरपुरी के एक पुलिसकर्मी  गेंदालाल के बाएं हाथ में गोली लगी। पथराव में 6-7 पुलिसकर्मियों व एक नागरिक को गंभीर चोटें आई हैं। उपद्रव कर रहे लोगों ने एक स्कूटी में आग लगा दी और 4-5 गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी। उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर हमला तो किया ही, साथ ही प्राइवेट प्रॉपर्टी भी जला दी। एफआईआर दर्ज कराने वाले सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि बवाल में उन्हें भी चोट आई है। जांच अधिकारी जहांगीरपुरी थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पत्थर, टूटी हुई बोतलें, क्षतिग्रस्त वाहन पड़े थे। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि बवाल में कई लोग घायल हुए, जो अपना इलाज प्राइवेट अस्पतालों में करा रहे हैं।

Previous Post

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज

Next Post

राज ठाकरे का अयोध्या जाने का ऐलान, बोले पत्थर फेंकना हमें भी आता है

Related Posts

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

June 11, 2026

आगरा। सिकंदरा थाने में वारंटी महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर लात घूसों बेल्टों से थर्ड डिग्री दिए जाने...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

June 8, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार से...

Next Post
राज ठाकरे का अयोध्या जाने का ऐलान, बोले पत्थर फेंकना हमें भी आता है

राज ठाकरे का अयोध्या जाने का ऐलान, बोले पत्थर फेंकना हमें भी आता है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसएसपी ने बिना किसी सूचना के छुट्टी पर चलने वाले 7 पुलिसकर्मी और एक फालोवर को किया निलंबित

एसएसपी ने बिना किसी सूचना के छुट्टी पर चलने वाले 7 पुलिसकर्मी और एक फालोवर को किया निलंबित

May 7, 2022
युवक ने अपहरण की रची थी फर्जी साजिश, दोस्त सहित भेजा जेल

युवक ने अपहरण की रची थी फर्जी साजिश, दोस्त सहित भेजा जेल

August 23, 2022
तेल के बड़े कारोबारी पर आयकर की कार्रवाई

तेल के बड़े कारोबारी पर आयकर की कार्रवाई

October 31, 2023

शहीद के परिजनों को दिए जाएंगे 50 लाख रुपये बोले मुख्यमंत्री

December 10, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज
  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.