• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में टूरिज्म को नई दिशा देगा हॉट एयर बैलून

आगरा में टूरिज्म को नई दिशा देगा हॉट एयर बैलून

आज पहले दिन बैलून लगभग 1500 फीट तक आसमान में गया

February 24, 2024
in administration, Agra, Cultural, Development, National, News, Tourism

आगरा। शनिवार को सूर्य की पहली किरण के साथ, जैसे ही नवलपुर, कुबेरपुर के मैदान से हॉट एयर बैलून ने उड़ान भरी। वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर, उत्साह से परिपूर्ण अपने दोनों हाथ हिला कर हॉट एयर बैलून सवार यात्रियों को बाय-बाय किया।

हॉट एयर बैलून राइड के शुभारंभ के साथ ताज महोत्सव – 2024 को नए आयाम के साथ, नई पहचान मिली है। खूबसूरत ताजमहल अपने संगमरमरी सुंदरता के कारण देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। आज इस पहचान में इतिहास का तब एक पन्ना और दर्ज हो गया जब आगरा के ताज महोत्सव के दौरान आगरा विकास प्राधिकरण के प्रयास से एक रोमांचकारी उड़ान हॉट एयर बैलून के माध्यम से शुरू की गई। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के नए विजन,  जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष आविप्रा के अथक प्रयासों से हॉट एयर बैलून की ये पहली एडवेंचर उड़ान ताज महोत्सव के साथ साथ आगामी समय में आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान देगी।

ताजनगरी आगरा को पर्यटन के मानचित्र पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर और जोरदार ढंग से स्थापित करने और पर्यटन विकास के उद्देश्य से आयोजित होने वाली इस रोमांचकारी आसमानी उड़ान में आज पहले दिन 6 यात्रियों ने राइड की, जिसमें शहर के जाने माने उद्योगपति शामिल रहे। हॉट एयर बैलून का संचालन  इमो सिंह ने किया, जो देश के पहले हॉट एयर बैलून पायलट है। इसके साथ ही कैप्टन एम चौहान भी सुरक्षा की दृष्टि से साथ में मौजूद रहे।  कैप्टन चौहान के अनुसार इस बैलून को उड़ाने में एलपीजी नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है । इसमें एक बार में 6 से 7 लोग सवार हो सकते हैं। हॉट एयर बैलून पांच हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। लेकिन आगरा प्रतिबंधित क्षेत्र होने से 15 सौ से दो हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान की अनुमति है। आज पहले दिन बैलून लगभग 1500 फीट तक आसमान में गया। ताज महोत्सव- 2024 की ये पहली उड़ान कुबेरपुर के नवलपुर क्षेत्र से शुरू होकर ताजगंज नगला तल्फ़ी पर खत्म हुई।  

Previous Post

मछली पकड़ने से रोकने पर वन विभाग की टीम पर बोला हमला, वीडियो वायरल

Next Post

नाले नहीं बनने को लेकर घरों पर लगाए काले झंडे, नहीं देंगे वोट

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
नाले नहीं बनने को लेकर घरों पर लगाए काले झंडे, नहीं देंगे वोट

नाले नहीं बनने को लेकर घरों पर लगाए काले झंडे, नहीं देंगे वोट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान

July 31, 2023
चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सख्त कोरोना लॉकडाउन, टेंशन में आई दुनिया

चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सख्त कोरोना लॉकडाउन, टेंशन में आई दुनिया

March 29, 2022
जी-20 की सजावट में रखे गमले चोरी होने पर पुलिस उन्हें घर-घर में खोज रही

जी-20 की सजावट में रखे गमले चोरी होने पर पुलिस उन्हें घर-घर में खोज रही

February 15, 2023
मोटरसाइकिल टकराने के विवाद में काटी युवक की अंगुलियां

मोटरसाइकिल टकराने के विवाद में काटी युवक की अंगुलियां

December 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.