• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने नेवल बेस में शरण ली, अब तक आठ की मौत; भारत मदद करेगा

श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने नेवल बेस में शरण ली, अब तक आठ की मौत; भारत मदद करेगा

May 10, 2022
in Economy, World

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट से उपजा असंतोष अब गृह युद्ध की वजह बन सकता है। सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे चुके हैं। उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए। जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने की कोशिशें कीं। उनकी गाड़ियों को जगह-जगह निशाना बनाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में शरण ली है। उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया। वहीं, इस बात की जानकारी मिलने पर बेस के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई है। इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं।
श्रीलंका में जारी संकट के बीच भारत ने आज मदद करने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- श्रीलंका में स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए भारत पूरी मदद करेगा। श्रीलंका के लिए भारत इस साल 3.5 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) की मदद भेज चुका है। विपक्षी नेताओं ने आज महिंदा को गिरफ्तार करने की मांग की है। इनका कहना है कि महिंदा ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया और हिंसा भड़काई। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया। वहीं, राजधानी कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार सहित झील में फेंक दिया गया। अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए जा चुके हैं।

Previous Post

बाराती बन 20 लाख के आभूषण लेकर फरार

Next Post

गर्मी की उल्टी गिनती शुरू, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ 13 मई तक चलेगी लू; उसके बाद पारा गिरता जाएगा

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

May 30, 2026

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज महल का...

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

जीआरपी ने 40 लाख के नकली नोट के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

जीआरपी ने 40 लाख के नकली नोट के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

May 14, 2026

आगरा। जीआरपी ने 40 लाख रुपए के नकली नोटों की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह...

यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य-पूर्व के बाजारों में आगरा के उत्पादों की मजबूत पकड़ है

यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य-पूर्व के बाजारों में आगरा के उत्पादों की मजबूत पकड़ है

April 26, 2026

आगरा। देश के प्रमुख औद्योगिक नगर आगरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में रविवार को एक ऐतिहासिक पहल की...

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

March 12, 2026

आगरा। लोकसभा में अनुपूरक अनुदानों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने देश की आर्थिक स्थिति,...

Next Post
गर्मी की उल्टी गिनती शुरू, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ 13 मई तक चलेगी लू; उसके बाद पारा गिरता जाएगा

गर्मी की उल्टी गिनती शुरू, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ 13 मई तक चलेगी लू; उसके बाद पारा गिरता जाएगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

June 6, 2026
डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा तो स्टाफ ने भर्ती बालक के परिजनों को जमकर पीटा

डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा तो स्टाफ ने भर्ती बालक के परिजनों को जमकर पीटा

August 27, 2024
शाहगंज पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से, सैया पुलिस की फाइनेंस कर्मी से लूट करने वालों से हुई मुठभेड़

शाहगंज पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से, सैया पुलिस की फाइनेंस कर्मी से लूट करने वालों से हुई मुठभेड़

June 1, 2025
एत्माउद्दौला में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल होने से लोग रहे परेशान

एत्माउद्दौला में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल होने से लोग रहे परेशान

June 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.