• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गर्मी की उल्टी गिनती शुरू, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ 13 मई तक चलेगी लू; उसके बाद पारा गिरता जाएगा

गर्मी की उल्टी गिनती शुरू, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ 13 मई तक चलेगी लू; उसके बाद पारा गिरता जाएगा

May 10, 2022
in Health, National, News, Weather

नई दिल्ली। तेज गर्मी झेलते लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि 13 मई के बाद राजस्थान को छोड़कर देश में कहीं भी लू चलने के आसार नहीं है। हालांकि, 11 से 13 मई तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आधे मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 14 मई से तापमान में लगातार गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

तापमान में गिरावट की यह स्थिति 24 मई तक रहेगी। हालांकि, उसके बाद कुछ दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन केरल में मानसून के दस्तक देते ही पूरे मध्य भारत में प्री-मानसून एक्टिविटी और बारिश शुरू हो जाएगी। एक और अच्छी खबर यह है कि इस बार अंडमान में मानसून केरल से 12 से 13 दिन पहले पहुंचेगा। यह आमतौर पर 9 से 10 दिन पहले पहुंचता है। केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है। इस हिसाब से अंडमान में मानसून 18 मई तक पहुंच जाएगा। इससे भी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
हालांकि, देश में मानसून की दस्तक केरल से ही मानी जाती है। मौसम विभाग ने अंडमान में जल्दी मानसून पहुंचने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पूरे आसार हैं। दूसरी ओर, मौसम विभाग के मई के मंथली लॉन्गरेंज फोरकास्ट के मुताबिक, 20 मई के बाद केरल में बारिश में इजाफा होगा। वैज्ञानिक इसे मानसून के आने का संकेत मान रहे हैं। इस साल गर्मी से राहत की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो 13 मई की शाम से असर दिखाना शुरू करेगा। 11 मई से 13 मई तक बेशक पांच राज्यों में लू चलने की आशंका है, लेकिन अप्रैल जैसी भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञ आरके जेनामनी ने बताया कि 13 मई की शाम से पश्चिमी विक्षोभ के असर से समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान कम होना शुरू होगा।

Previous Post

श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने नेवल बेस में शरण ली, अब तक आठ की मौत; भारत मदद करेगा

Next Post

एत्माद्दौला में फर्नीचर के शोरूम में चोरी

Related Posts

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

Next Post
एत्माद्दौला में फर्नीचर के शोरूम में चोरी

एत्माद्दौला में फर्नीचर के शोरूम में चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजेश्वर मंदिर मार्ग पर अभियान चला ढहाये अतिक्रमण

राजेश्वर मंदिर मार्ग पर अभियान चला ढहाये अतिक्रमण

July 18, 2024
अपने ही घरवालों को फर्जी अपहरण की सूचना देकर मांग रहा था धन, पर्दाफाश

अपने ही घरवालों को फर्जी अपहरण की सूचना देकर मांग रहा था धन, पर्दाफाश

March 31, 2024
विनय को भगाकर ले जाने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

विनय को भगाकर ले जाने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

July 21, 2022
ऑटो चालक का शव ऑटो के अंदर मिला

ऑटो चालक का शव ऑटो के अंदर मिला

February 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.