• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गर्लफ्रेंड को 25 लाख रुपए देने के लिए किया था भांजे का अपहरण

गर्लफ्रेंड को 25 लाख रुपए देने के लिए किया था भांजे का अपहरण

गुजरात पुलिस ने आगरा एसटीएफ से किया था संपर्क, एसटीएफ ने आरोपी को पकड़ा

December 29, 2024
in Agra, Crime

आगरा। अपनी गर्लफ्रेंड को 25 लाख रुपए देने के लिए व्यक्ति ने अपने भांजे का ही अपहरण कर लिया। आगरा एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अपहरण किन कारणों से किया गया था यह कहानी रविवार को सामने आई। 

गुजरात के आदिल शेख सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। 23 दिसंबर को उनका परिवार रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात आया हुआ था। यहां रात को आदिल शेख का 8 साल का बेटा आफाक अचानक गायब हो गया। परिजनों के पास अनजान नंबर से फोन आया और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इस पर परिजनों ने गुजरात पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस को लोगों ने बताया कि आफाक के पास नानी का फोन है। पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन शादी समारोह से करीब 12 किलोमीटर दूर मिली। यह लोकेशन दमन गंगा के पास एक फैक्ट्री की थी। जांच में पता चला आफाक का अपहरण उसके मामा शहबाज ने किया था। पुलिस उसकी तलाश में लग गई। गुजरात पुलिस ने मुंबई में रह रहे उसके पिता फारुख खान और उसकी मां को अरेस्ट कर लिया और गुजरात ले आई। 27 दिसंबर को शहवाज ने अपने पिता को फोन कर कहा मुझसे गलती हो गई। अब मैं मरने जा रहा हूं। गुजरात पुलिस ने उसका नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन यूपी के आगरा में मिली। आगरा एसटीएफ से गुजरात पुलिस ने संपर्क किया। बताया कि अपहरण का आरोपी वहां छिपा हुआ है। इस पर एसटीएफ ने उसको प्रभु टॉकीज के पास से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया और गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। शहाबाज ने पुलिस को बताया वह मुंबई में रहता है। वहां एक कंपनी में रिसर्च डाटा एनालिसिस का काम करता है। उसके साथ निकोल मेंडोज नाम की लड़की भी काम करती है, उससे उसका प्रेम संबंध हो गया। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके अश्लील वीडियो फोटो बना लिए थे। ये वीडियो दिखाकर उससे 25 लाख रुपए मांग रही थी, उसने धमकी दी कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगा तो वह उसे रेप के आरोप में फंसा देगी। इस पर उसने आफाक के अपहरण की साजिश रची। उसने सोचा था कि 30 लाख रुपए की फिरौती लेकर प्रेमिका को 25 लाख रुपए दे दूंगा। उसने बताया कि वह साइकिल दिलवाने का लालच देकर भांजे को अपने साथ ले गया था।

Previous Post

बिल्डर की दबंगई से दहशत से भावना टावर निवासियों मे भय का माहौल

Next Post

इनर रिंग रोड पर किसानों का धरना जारी, देर रात डीएम भी पहुंचे

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
इनर रिंग रोड पर किसानों का धरना जारी, देर रात डीएम भी पहुंचे

इनर रिंग रोड पर किसानों का धरना जारी, देर रात डीएम भी पहुंचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर बचाई परिवार की जान

पुलिस ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर बचाई परिवार की जान

October 19, 2022
भाजयुमो के जिला महामंत्री की  संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

भाजयुमो के जिला महामंत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

February 20, 2022
व्हाट्सएप कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

व्हाट्सएप कॉल कर बनाया न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

December 29, 2022
चंद्रशेखर बोले – भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

चंद्रशेखर बोले – भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

May 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.