• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फंसाये जाने के धमकी के डर से दी मजदूर ने जान

फंसाये जाने के धमकी के डर से दी मजदूर ने जान

परिजनों ने घर के दरवाजे पर शव रखकर किया हंगामा

September 5, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक मजदूर का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाई। जिसमें गांव की पंचायत सचिव को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि वह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। दरोगा भी बार-बार उन्हें फोन कर रहा था। जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इसके डर से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

खड़वाई गांव में पप्पू अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह सो कर उठे तो देखा कि पप्पू कमरे में नहीं थे। इसके बाद वह उन्हें बाहर खोजने के लिए निकल गए। बाहर जाकर देखा कि एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ था। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव को घर के दरवाजे पर रखकर जमकर हंगामा किया।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने का प्रयास किया तो परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पप्पू के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला है। यह उन्होंने सुसाइड करने से पहले बनाया है। इसमें वह बोल रहे हैं कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। व्हाट्सएप नंबर किसी ने जोड़ दिया। वीडियो गलती से भेज दी। सचिव के पास चली गई या भेजी गई होगी। गांव वाले कह रहे हैं 40 हजार लगेंगे और मार भी पड़ेगी। मुझे सेक्रेटरी की वजह से जान देनी पड़ रही है। मेरा कोई कसूर नहीं है। मुझे फंसाया गया है। सरकारी आदमी है। केस लग गया तो मेरे बच्चे परेशान हो जाएंगे। मैं दर-दर भटक रहा हूं। कभी चूरन बेचता हूं। कभी मजदूरी करता हूं। किसी ने मेरे साथ धोखा किया है। वीडियो को पुलिस ने अपने संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पप्पू के भाई शाहरुख ने बताया कि पप्पू भैया तीन दिन से बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा था कि सिकंदरा थाने में मेरे खिलाफ एफआईआर हुई है। जिसमें रोज दरोगा का फोन आता है। उसने कहा है तुम्हें जेल भेज देंगे। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। पत्नी और उनकी बेटी का कहना है कि पंचायत सचिव के द्वारा प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा था। इस बात को लेकर उनसे बहस हुई थी। उन्होंने थाने में शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस लगातार परेशान कर रही थी। इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया। इधर पंचायत सचिव ने अपनी सफाई में कहा है कि घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

Previous Post

पत्नी ने अपने भाइयों से पति का कराया अपहरण, मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला, हाथ पैर बंधे हुए

Next Post

आगरा में भारी बारिश के चलते कल आठवीं कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
आगरा में भारी बारिश के चलते कल आठवीं कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद

आगरा में भारी बारिश के चलते कल आठवीं कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026
फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

June 6, 2026
प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, बोरे में शव को लेकर घूमता रहा और यमुना किनारे फेंक गया

प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, बोरे में शव को लेकर घूमता रहा और यमुना किनारे फेंक गया

January 25, 2026
A solution to eliminate STRAY DOGS MENACE

A solution to eliminate STRAY DOGS MENACE

August 22, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.