• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

दाहिने पैर में लगी है गोली, तीन राज्यों में पांच घटनाओं को दे चुके अंजाम, सुनार सहित दो साथी और पकड़े

January 28, 2023
in Agra, Crime, Police, Uncategorized

आगरा। लोहामंडी में ज्वेलर्स के यहां लूट कर चार लोगों को गोली मारने वाले लुटेरों में से एक लुटेरे के साथ पुलिस की सुबह जगदीशपुरा में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान लुटेरे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। लुटेरे की निशानदेही पर उसके दो साथी और सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है।

देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि लोहामंडी में लूट करने वाला एक लुटेरा जगदीशपुरा के बिचपुरी में आया हुआ है। पुलिस आयुक्त की एसओजी टीम और सर्विलांस ने थाना पुलिस के साथ मिलकर वहां चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को चेकिंग करता देख एक व्यक्ति ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में सोहेल पुत्र असलम निवासी भजनपुरा दिल्ली को गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पिछले करीब दी महीने में तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में पिस्टल के बल पर पांच लूट की घटना करना स्वीकार किया है। इनमें एक घटना 21 जनवरी को लोहामंडी वाली भी शामिल थी। पूछताछ में उसने बताया कि मैं अपने साथी गुलाम और समीर के साथ सदर में एक ज्वेलर्स के यहां लूट करने के लिए आए थे। वहां भीड़ भाड़ होने के कारण हमने लूट नहीं की। हम लोहा मंडी में लूट करने के लिए चले गए।लोहामंडी के बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर दो महिलाओं को सुनार सोने की चेन दिखा रहा था। चेन की संख्या 6 थी। मैंने और मेरे एक दूसरे साथी ने यह लूट ली। तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने घेरकर पकड़ना चाहा तो उन पर निशाना लेकर फायरिंग शुरु की दी, जिससे चार व्यक्ति घायल हो गये थे। पुलिस ने सोहेल की निशानदेही पर उसके साथ ही गुलाम और समीर को भी पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने दीपक वर्मा नाम के सुनार को चेन बेची थी उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि करीब 24- 25 दिन पहले थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट के दौरान उसको गोलियां मारकर उसकी स्कूटी ले जाना तथा आगे जाकर उसे छोड़कर भाग गए। सराय ख्वाजा क्षेत्र से पता करने पर ज्ञात हुआ 4 जनवरी को हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यापारी की स्कूटी और पैसे लूटे थे। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि लुटेरे के पास से दो पिस्टल बरामद की गई हैं। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में पुलिस अपर उपायुक्त सत्यनारायण एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार सिंह इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडे, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, एसआई मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस उपायुक्त विकास कुमार,एसओजी टीम।

Previous Post

पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

Next Post

आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर

Related Posts

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

June 16, 2026

आगरा। मंगलवार को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में...

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

June 15, 2026

आगरा। सोमवार रात को इरादत नगर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए एक...

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

June 15, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना...

Next Post
आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर

आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

August 5, 2022
ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

March 12, 2023
पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

February 6, 2025
नाइजीरियन छात्र ने आवास विकास चौकी में किया हंगामा

नाइजीरियन छात्र ने आवास विकास चौकी में किया हंगामा

April 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया
  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.