आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने मच्छर मारने वाला स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने स्टेटस लगाया उसमें लिखा मेरे बाद किसको सताओगे। यही नहीं आत्महत्या से पहले उसने प्रेमिका को वीडियो भी भेजा।
फेस- 2 में दिव्यांश अपने परिवार के साथ रहता था। दिव्यांश के घर के पास ही एक शादीशुदा महिला रहती है, जिससे उसके प्रेम संबंध हो गए। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इस बात पर महिला नाराज हो गई। दिव्यांश ने उसे मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। दिव्यांश ने अपने अकाउंट पर गमगीन गाना लगाकर एक रील शेयर की इसमें दिल टूटने और रोने वाली इमोजी लगाई। इसमें लिखा था मेरे दिल की बातें। बैकग्राउंड में गाना लगाया। दिव्यांश ने सुसाइड करने से पहले प्रेमिका को कई मैसेज किए। काफी देर बाद प्रेमिका ने कहा मुझे तुमसे बात नहीं करनी है। इस पर युवक उसे मना रहा है। कह रहा है कि नींद नहीं आ रही। एक बहुत बड़ी बात बिगड़ जाएगी। बात समझो- दिल से तुमसे प्यार करता हूं। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच में ऑडियो कॉल पर भी बात हुई है। इस पर महिला बोल रही है मुझे अपने हस्बैंड के साथ रहना है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक कटोरी सामने रखकर मच्छर मारने वाला स्प्रे उसमें लगातार डाला। जब कटोरी में वह एकत्रित हो गया तो वह उसे पी गया। इसका वीडियो अपनी प्रेमिका को भेजा, उसके बाद भी महिला नहीं मानी तो युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।











