• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

शिकायत के बाद दरोगा निलंबित

June 22, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की थाना पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे हमलावरों के हौसले और बुलंद हो गए और उन्होंने व्यक्ति की हत्या कर दी। मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और थानाध्यक्ष की जांच शुरू कर दी गई है।

18 जून को जैतपुर के रूपपुरा गांव के रहने वाले प्रदीप मिश्रा की संतोषी माता मंदिर में आरती करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अवधेश मिश्रा ने गांव के कन्हैयालाल पाराशर, उनके बेटे सोमेश पाराशर, जैतपुर के श्याम नौपुत्रा, सत्यम पुरोहित को हत्या में नामजद कराया था।  प्रदीप मिश्रा की अंत्येष्टि के दौरान परिवार के द्वारा डीसीपी पूर्वी से शिकायत की गई थी कि 18 जून को हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या से आठ दिन पहले वह खुद थाने में तहरीर लेकर पहुंचे थे। शिकायत की थी कि इन लोगों से उन्हें जान का खतरा है। इनके द्वारा उन्हें हत्या करने की धमकी दी जा रही है, लेकिन दरोगा और थानाध्यक्ष ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें थाने से टरका दिया। इससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए और उन्होंने प्रदीप मिश्रा की हत्या भी कर दी। ऐलान के बाद हुई हत्या से पुलिस भी कम दोषी इसलिए नहीं है क्योंकि उसने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था। डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने मामले की जांच करने के बाद दरोगा प्रवेश दुबे की लापरवाही सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष की जांच बैठाई गई है। जिस दरोगा को निलंबित किया गया है उसे लेकर थाने में चर्चा है कि कुछ दिन पहले ही प्रदीप मिश्रा की हत्या में शामिल रहे एक हत्यारोपी ने कुछ लोगों को बेरहमी से पीटा था, उन्हें चोटें आईं थीं उस मामले में भी दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।  

सुरक्षा में लगी पुलिस लेट पहुंची और चंद घंटे में ही वापस आई, राम भरोसे रही परिवार की सुरक्षा

प्रदीप मिश्रा की हत्या के बाद उनके  परिवारीजनों को अधिकारियों के द्वारा पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। मृतक प्रदीप के परिजनों ने शिकायत की कि 19 जून को शाम के 7:00 बजे से दरोगा मुकेश शुक्ला को सुरक्षा में ड्यूटी पर आना था लेकिन वह 11:30 बजे आए और दूसरे 2:30 बजे चले गए। ऐसे में उनकी सुरक्षा रामभरोसे रही। इस मामले में अभी दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

Previous Post

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उटांगन नदी में डूबे 13 लोगों में से पांच के शव मिले, सात की तलाश जारी, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर एसडीएम की गाड़ी पर किया पथराव

उटांगन नदी में डूबे 13 लोगों में से पांच के शव मिले, सात की तलाश जारी, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर एसडीएम की गाड़ी पर किया पथराव

October 3, 2025
रकाबगंज थाने में औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसएसपी

रकाबगंज थाने में औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसएसपी

November 12, 2022
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

April 18, 2022
शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

April 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.