आगरा। नाई की मंडी थाने में सौतन बनी महिला कांस्टेबल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने शादीशुदा और दो बेटियों का पिता होने के बाद भी खुद के अविवाहित होने का शपथ पत्र दिया।
दिल्ली की रहने वाली दीपमाला ने मुकदमे में पति नरेंद्र और शाहगंज की रहने वाली महिला आरक्षी भावना को नामजद किया है। वह वर्तमान में ललितपुर में तैनात है। दीपमाला के अनुसार उनकी शादी वर्ष 2006 में कागारौल के रहने वाले नरेंद्र से हुई थी। दंपती के दो बेटियां हैं। पति की पहचान महिला सिपाही भावना से थी। पति का भावना के पास आना-जाना था। वह खुद भी भावना से मिल चुकी थी। पति और महिला सिपाही के बीच प्रेम संबंध हो गए। पति और भावना ने उससे छिपाकर अगस्त 2019 में शादी कर ली। पति ने जिला विवाह अधिकारी को दिए कूटरचित प्रपत्रों में खुद को अविवाहिता दिखाया है। जबकि वह दो बच्चों का पिता है। इंस्पेक्टर प्रभु दयाल ने बताया कि पति और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











