• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अखिलेश यादव की कार्यशैली, आदत, सोच और हरकत बंदरों जैसी है- बोले मंत्री जयवीर सिंह

अखिलेश यादव की कार्यशैली, आदत, सोच और हरकत बंदरों जैसी है- बोले मंत्री जयवीर सिंह

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आगरा दौरे पर

November 8, 2024
in administration, Agra, Cultural, Development, Politics

आगरा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आगरा में दौरे पर थे। पर्यटन प्रोत्साहन के लिए उन्होंने 9.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। पुलिस और  प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक भी की। इधर पर्यटन मंत्री से जब ताजमहल पर बंदरों द्वारा किए जा रहे पर्यटकों पर हमले और इस मामले में सपा प्रमुख द्वारा किए गए एक्स पर सवाल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन सहभागिता योजना के तहत डबल ट्री हिल्टन होटल से चौपाटी तक 3.50 करोड़ रुपये से बनाई गई मॉडल रोड, इनर रिंग रोड पर 3.25 करोड़ से आगरा एंट्री गेट का निर्माण और रमाडा फ्लाइओवर पर 2.50 करोड़ से सौंदर्यीकरण व लाइटिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री से पूछा गया कि ताजमहल पर बंदरों का आतंक है, आए दिन पर्यटकों पर ये बंदर हमले करते रहते हैं और इस मुद्दे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर सवाल उठाए हैं। इन सवालों का जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव की कार्यशैली, आदत, सोच और हरकत बंदरों जैसी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है।

प्रभारी मंत्री महोदय ने कहा कि 27 परियोजनाएं पर्यटन विभाग की तथा 16 प्रोजेक्ट पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित हैं। केंद्र सरकार ने अभी 250 करोड़ रुपए दिए है जिनमें 87 करोड़ रुपए आगरा को आवंटित किया गया है जिससे विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे जनपद के पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। आगरा में पर्यटन उद्योग की प्रमुख समस्या पर्यटक का रात्रि प्रवास न करना है, पर्यटक एक दिन में ताजमहल, फतेहपुरसीकरी देख कर निकल जाता है। उन्होंने बताया कि मंडल के चार जिलों को मिलाकर पर्यटन सर्किल बनाने को कार्य किया जा रहा है जिसमें आगरा-मथुरा-फिरोजाबाद-मैनपुरी को मिलाकर पर्यटन सर्किल बनेगा। इस हेतु कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि जनपद फिरोजाबाद में डिजिटल ग्लास म्यूजियम, ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में रपडी को विकसित किया गया है। मैनपुरी में भी धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है, बटेश्वर तीर्थ तथा जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर को भी विकसित किया जा रहा है तथा अन्य डेस्टिनेशन, ईको टूरिज्म हेतु क्षेत्र चिह्नित किए जा रहे हैं। मथुरा वृंदावन तीर्थ परिषद के माध्यम से अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। इन सबको आपस में जोड़ कर पर्यटकों को दो से तीन दिन रोका जा सकता है। 
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल  ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा में 60 वर्ष में पर्यटन विभाग ने इतना काम नहीं किया जितना कार्य विगत 10 वर्ष में हुआ है।  मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी,  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम. अरून्मौली, नागेन्द्र प्रसाद दुबे, शिव शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

बंद घरों में चोरी करने वाले से पुलिस की हुई मुठभेड़

Next Post

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026
ट्रक के अंदर से लाखों रुपए की बोरोलीन एंटीसेप्टिक क्रीम हुई चोरी

ट्रक के अंदर से लाखों रुपए की बोरोलीन एंटीसेप्टिक क्रीम हुई चोरी

May 28, 2024
चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

July 25, 2024

न्यू आगरा में साथी दोस्त से कहासुनी होने के बाद मारी गोली

January 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.