• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रभारी मंत्री से विधायकों ने की शिकायत- पीडब्ल्यूडी का काम सही नहीं, सड़क चंद दिन में ही खराब हो रहीं

प्रभारी मंत्री से विधायकों ने की शिकायत- पीडब्ल्यूडी का काम सही नहीं, सड़क चंद दिन में ही खराब हो रहीं

टोरेंट की कार्यशैली को लेकर भी जताई नाराजगी, मंत्री ने कहा कौन है टोरेंट से मीटिंग में नहीं आया था कोई भी

September 17, 2024
in administration, Agra

आगरा। आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के सामने आगरा के विधायकों ने पीडब्ल्यूडी की जमकर शिकायत की। कहा कि पीडब्ल्यूडी का काम अच्छा नहीं है। चंद दिन में ही सड़क खराब हो रही हैं। इसके अलावा टोरेंट की मनमानी की भी शिकायत की गई। प्रभारी मंत्री ने नाराज होकर पूछा टोरेंट से कौन आया है। बैठक में कोई भी मौजूद नहीं था। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा है वह टोरेंट की समस्याओं को देखें। 

प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सोमवार से आगरा में थे। मंगलवार को उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में विधायकों ने कहा चंद दिन के मानसून में ही सड़कें उखड़ गई हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को कहा कि वह इस मामले को देखें। विधायकों ने टोरेंट को लेकर कहा कि नए मीटर के कनेक्शन देने में वह ग्राहक को बहुत परेशान करती है। 20 साल 30 साल पुरानी पीडीसी दिखाने के लिए कहती है। अनाव-शनाप पुराने बकाया बिल बना दिए हैं। इस पर मंत्री ने नाराज होकर डीएम से कहा वह इन शिकायतों को गंभीरता से देखें। गांवों में सीवर लाइन के लिए खुदाई तो कर दी है लेकिन उनमें ना तो लाइन पड़ी है ना ही टंकी बनी है। इस बात को लेकर भी विधायकों ने शिकायत की।

विधायकों ने यह भी कहा कि आगरा में जाम एक बड़ी समस्या है। कई चौराहों पर लंबा जाम लगा रहता है। डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि रामबाग चौराहे पर भी लंबा जाम लगा रहता है। प्रभारी मंत्री को कई चौराहों के नाम बताए गए जिन पर जाम रहता है। प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जाम को लेकर प्लान तैयार किया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने कहा कि समाज कल्याण विभाग से पेंशन नहीं मिलने से लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। यही हालत विधवा पेंशन की है। इस पर संबंधित अधिकारी ने कहा कि वह समस्याओं को दिखवाएंगे। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने शिकायत की कि नगर निगम रोड की मरम्मत ही नहीं कर पा रहा है, जबकि जनकपुरी और राम बरात आने वाली है। यूपीआरएन से भी शिवाजी म्यूजियम का काम जल्द से जल्द करने के लिए कहा गया। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग की समस्याओं का वह जल्दी निराकरण कर दें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को यूरिया और बीज समय से मिलना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने पुलिस कमिश्नर से जेल में सेवानिवृत्त कर्नल की मौत के मामले में भी जानकारी की। मृतक कर्नल के परिजन मंत्री से मिले थे। 

बैठक में पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी, एमडी डीवीवीएनएल नीतीश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अनूप सिंह, अपर जिलाधिकारी फाइनेंस शुभांगी शुक्ला, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स आदि शामिल रहीं। 

Previous Post

आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया

Next Post

दो पक्षों में बीच बचाव करने पहुंची पीआरवी पर पथराव

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
दो पक्षों में बीच बचाव करने पहुंची पीआरवी पर पथराव

दो पक्षों में बीच बचाव करने पहुंची पीआरवी पर पथराव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बाह में कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बाह में कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

July 10, 2025
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली

June 12, 2024
आगरा के आनंदी भैरों-गिजौली के बीच 147 करोड़ के यमुना पुल का शिलान्यास

आगरा के आनंदी भैरों-गिजौली के बीच 147 करोड़ के यमुना पुल का शिलान्यास

July 6, 2026
पुलिस ने चिता से उठाया अध जला शव

पुलिस ने चिता से उठाया अध जला शव

July 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.