• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टोक्यो में मोदी-बाइडेन की मुलाकात; पीएम बोले- भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी

टोक्यो में मोदी-बाइडेन की मुलाकात; पीएम बोले- भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी

May 24, 2022
in Business, Economy, National, News, World

टोक्यो। जापान में क्वाड समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान बाइडेन ने कोरोना काल में भारत के काम को सराहा। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी सही मायने में विश्वास की साझेदारी है। हमारे साझा हितों ने दोनों देशों के बीच विश्वास के इस बंधन को मजबूत किया है।

इससे पहले समिट में बाइडेन ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर पीएम मोदी के काम की तारीफ की। बाइडेन ने महामारी से निपटने में चीन और भारत की तुलना करते हुए चीन को फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी के बावजूद भारत ने कोरोना पर लोकतांत्रिक तरीके से काबू पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझे विश्वास है कि हमारे बीच इंडिया-यूएसए इन्वेस्टमेंट इनसेंटिव एग्रीमेंट से निवेश के क्षेत्र में बढ़त देखने को मिलेगी। बाइडेन ने कहा- दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और करेंगे भी। मैं अमेरिका-भारत की साझेदारी को और भी मजबूत बनाने के लिए संकल्पित हूं।
क्वाड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड की सफलता के पीछे सभी सहयोगी देशों की निष्ठा है। कोरोना के समय हम सबने मिलकर सप्लाई चेन के जरिए इससे निपटने का हरसंभव प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा हम सबकी पहली प्राथमिकता है। क्वाड ने बहुत ही कम समय में एक अहम पहचान हासिल किया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन लगातार चुनौती खड़ा कर रहा है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। बाइडेन ने कहा कि रूस जंग खत्म करने के मूड में नहीं है। वहीं, जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला यूनाइटेड नेशंस चार्टर के खिलाफ है। आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने अगले साल होने वाले क्वाड समिट को होस्ट करने की पेशकश की।

Previous Post

कुतुब मीनार पर साकेत कोर्ट में सुनवाई, एएसआई ने हिंदू-जैन मंदिर बनाने का विरोध किया

Next Post

पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सीएम मान ने बर्खास्त किया था, टेंडर और खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का था आरोप

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सीएम मान ने बर्खास्त किया था, टेंडर और खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का था आरोप

पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सीएम मान ने बर्खास्त किया था, टेंडर और खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का था आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गर्मी का कहर, ढीले-ढाले कपड़े, कैनवास शूज पहनकर स्कूल जा सकते हैं बच्चे, स्कूलों को केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

गर्मी का कहर, ढीले-ढाले कपड़े, कैनवास शूज पहनकर स्कूल जा सकते हैं बच्चे, स्कूलों को केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

May 14, 2022
फतेहाबाद में गैराज में लगी भीषण आग, चार पाहन जलकर खाक, दो झुलसे

फतेहाबाद में गैराज में लगी भीषण आग, चार पाहन जलकर खाक, दो झुलसे

March 1, 2026

तस्करी को लाई गई 15 लाख की रेड वाइन और व्हाइट वाइन पुलिस ने पकड़ी

January 14, 2022
खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

July 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.