• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शर्मनाक: दवा माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को देता था नकली दवा बनाने के लिए महीनेदारी

शर्मनाक: दवा माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को देता था नकली दवा बनाने के लिए महीनेदारी

दवा माफिया विजय गोयल ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए

October 25, 2024
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में नकली और नशीली दवाएं बनाने की फ़ैक्ट्री पकड़ी गई थी। फैक्ट्री के मामले में दवा माफिया ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। दवा माफिया के बयान के बाद एंटी नारकोटिक्स टीम सवालों के घेरे में आ गई है। माफिया ने पुलिस अधिकारियों को वह नाम भी बता दिया है जिसे वह महीनेदारी देता था।  पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में डीसीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार को सिकंदरा क्षेत्र में नकली और नशीली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। आठ करोड़ से अधिक की दवाएं, कच्चा माल और मशीनें बरामद हुई थीं। दवा माफिया विजय गोयल सहित दस आरोपियों को पकड़ा गया था। इससे आईकॉन सिटी मघटई, जगदीशपुरा निवासी विजय गोयल जुलाई 2023 में पकड़ा गया था। उस समय उसकी दो दवा फैक्ट्री पकड़ी गई थीं। दोनों फैक्ट्री बिना पंजीयन के चलाई जा रही थीं। उनमें नकली और नशीली दवाएं बनाई जाती थीं। विजय गोयल फरवरी 2024 में जमानत पर बाहर आया था। जेल में उसकी दोस्ती गांजा तस्कर से हुई थी। गांजा तस्कर ने उसे हवाला के जरिए लाखों रुपये दिलाए थे जिनसे उसने दोबारा दवा फैक्ट्री खोली थी। पुलिस भी यह सोच-सोचकर हैरान थी कि वह इतना बेखौफ कैसे हो गया। उसके जेहन में पुलिस का डर क्यों नहीं आया। पुलिस के स्तर से उस पर शिकंजे में कहां चूक हुई। यह सवाल उठा। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड के निर्देश पर एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह सिकंदरा थाने पहुंचे। दवा माफिया से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दवा फैक्ट्री तो महीनेदारी देकर चल रही थी। एएनटीएफ में कुछ लोगों को इसकी जानकारी थी। एक सिपाही ने उससे मुलाकात कराई थी। उसे जो कच्चा माल मिला था उससे चार माह ही दवाएं बनाई जा सकती थीं। वह हिमाचल प्रदेश में फैक्ट्री खोलने के लिए प्रयासरत था। यह जानकारी महीनेदारी लेने वाले को हो गई। वह फैक्ट्री बंद करता इससे पहले उसे पकड़कर बड़ा गुडवर्क दिखाया गया। एसीपी जब पूछताछ कर रहे थे कई पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे। यह जानकारी पुलिस महकमे में फैल गई। डीसीपी सिटी भी दवा माफिया से पूछताछ करने आए। उनको भी आरोपित ने वही जानकारी दी। मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंचा। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि इस मामले में एक रिपोर्ट तैयार करें। इसकी जानकारी एएनटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन को भी दी जाएगी।

दवा माफिया ने अपने बयान में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। एएनटीएफ में भी कुछ लोगों पर आरोप लगाए। इस मामले में डीसीपी सिटी से रिपेार्ट देने को कहा गया है।  जे रविन्दर गौड, पुलिस कमिश्नर

Previous Post

कलंक कथा: अंडर ट्रेनी दरोगा ने शाहगंज थाने के ग्रुप पर लिखा- किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है..

Next Post

पुलिस के कई बड़े कांडों पर पर्दा, कार्रवाई नहीं लेकिन मेहरबानी जरूर दिख रही !

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
पुलिस के कई बड़े कांडों पर पर्दा, कार्रवाई नहीं लेकिन मेहरबानी जरूर दिख रही !

पुलिस के कई बड़े कांडों पर पर्दा, कार्रवाई नहीं लेकिन मेहरबानी जरूर दिख रही !

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नकली सोना बनाकर गोल्ड लोन बैंक में रखकर लेते थे लोन, चार पकड़े

नकली सोना बनाकर गोल्ड लोन बैंक में रखकर लेते थे लोन, चार पकड़े

May 21, 2023
मातृशक्ति को नारी रत्न सम्मान से सम्मानित करेगी बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी

मातृशक्ति को नारी रत्न सम्मान से सम्मानित करेगी बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी

March 10, 2023
दिनदहाड़े एक्टिवा सवार महिला की चेन लूटी

दिनदहाड़े एक्टिवा सवार महिला की चेन लूटी

July 16, 2022

एटीएम लूटने वाले बदमाशों के नजदीक पहुंची पुलिस

December 29, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.