• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन  तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने पत्रकारों के समक्ष पेश किया रोड मैप

May 15, 2026
in Agra, Politics

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशवासियों से किए गए राष्ट्रव्यापी आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांसद नवीन जैन द्वारा “राष्ट्र प्रथम अभियान” प्रारंभ किया जा रहा है। इसकी रूपरेखा उन्होंने पत्रकार वार्ता कर सामने रखी।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने इसे वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में राष्ट्रहित से जुड़ा जनजागरण अभियान बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खाड़ी देशों में चल रहे तनाव एवं अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के कारण आर्थिक, व्यापारिक एवं सामाजिक स्तर पर अनेक चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए देशवासियों को राष्ट्रहित में सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक छोटी-छोटी जिम्मेदारियों का पालन करे तो देश बड़ी चुनौतियों का सामना भी मजबूती के साथ कर सकता है। सांसद नवीन जैन ने बताया कि हाल ही में वैश्विक परिस्थितियों एवं उससे उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों, ईंधन एवं अन्य राष्ट्रीय विषयों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण आह्वान किए गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री  द्वारा अपनी सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों के काफिले में कमी किए जाने पर सांसद नवीन जैन ने उन्हें पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ववत एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप यथावत बनाए रखें। सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश भी दिया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य एवं संकल्प का प्रतीक होगा। इस अवसर पर मौजूद भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम अभियान” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। सांसद जैन ने बताया कि 24 मई को शाम 5 बजे से रेलवे स्टेशन पर विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा। 25 मई को सुबह 11 बजे से कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर युवाओं और विद्यार्थियों को “राष्ट्र प्रथम” की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और 27 मई को शाम 5 बजे स्पीड कलर लैब के समीप सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सांसद नवीन जैन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से “राष्ट्र प्रथम अभियान” से जुड़कर राष्ट्रहित के इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से युवा नेता वैभव जैन, नितेश शिवहरे, हेमंत भोजवानी, दीपू जादौन, महेश शर्मा, राहुल जैन, पार्षद नीतीश भारद्वाज, हिमांशु मिश्रा, कौशल वशिष्ठ, निशांत लवानियां आदि मौजूद रहे।

Previous Post

ग्रेटर आगरा” परियोजना अब पर्यावरणीय और कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही

Next Post

पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बिल्डर ने एक ही जमीन कई बार बेची, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

बिल्डर ने एक ही जमीन कई बार बेची, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

October 30, 2025
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

June 18, 2026
गिरफ्तार करने की जल्दबाजी क्यों करती हैं जांच एजेंसियां, क्या सभी आरोपियों को जेल में डालना चाहती है- सुप्रीम कोर्ट

गिरफ्तार करने की जल्दबाजी क्यों करती हैं जांच एजेंसियां, क्या सभी आरोपियों को जेल में डालना चाहती है- सुप्रीम कोर्ट

April 10, 2022
खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी

खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी

December 9, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.