• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी

खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी

सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी के ईमेल पर आया मेल

December 9, 2024
in Agra, Crime

आगरा। खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दो महीने पहले भी धमकी दी गई थी। सोमवार को उस समय दहशत फैल गई जब इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी के ईमेल पर धमकी भरा मेल आया। मेल आने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ के साथ ही पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर का चप्पा-चप्पा छान मारा। 

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इंडिगो के अधिकारी देवराज पांडे के ईमेल पर सोमवार दोपहर 11:56 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल भेजा गया।ईमेल में लिखा था कि हमने आपके एयरपोर्ट के शौचालय में काले बैग में बम छिपा दिया है।
इंडिगो के अधिकारी ने सीआईएसएफ और पुलिस को सूचना दी। परिसर में बने बाथरूम के आसपास का इलाका खाली करा दिया गया। बम निरोधक दस्ता और स्निफर डाग के साथ पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची। शौचालय को चेक किया तो वहां कोई बैग नहीं था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस और सीआइएसएफ की टीम ने  करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा चेक किया। वहां कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली।
डीसीपी के अनुसार, ईमेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाने को सर्विलांस और साइबर क्राइम टीम को लगाया गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इंटेलीजेंस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। खेरिया हवाई अड्डे से सैन्य गतिविधियों के साथ हर दिन तीन शहर मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु फ्लाइट का संचालन होता है।

Previous Post

गमी में शामिल होने जा रहे लोगो से भरा लोडिंग टेंपो पलटा, दो की मौत

Next Post

इरादत नगर में महिला की चाकू से गला काटकर हत्या

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
इरादत नगर में महिला की चाकू से गला काटकर हत्या

इरादत नगर में महिला की चाकू से गला काटकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से पकड़कर लाई पुलिस

युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से पकड़कर लाई पुलिस

July 26, 2022
दरोगा को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर हंसते हुए थानाध्यक्ष को पहना रहा माला

दरोगा को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर हंसते हुए थानाध्यक्ष को पहना रहा माला

July 20, 2024
सिकंदरा में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी के बेटे ने खुद को मारी गोली

सिकंदरा में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी के बेटे ने खुद को मारी गोली

June 19, 2022
सेंट पीटर्स में हर्षोल्लास के साथ मना ग्रैंड पेरेंट्स डे,  सिखाया दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार

सेंट पीटर्स में हर्षोल्लास के साथ मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, सिखाया दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार

September 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.