• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
न्यू अर्बन सिटी के मास्टर प्लान को मिली शासन से हरी झंडी, यीडा करेगा विकसित

न्यू अर्बन सिटी के मास्टर प्लान को मिली शासन से हरी झंडी, यीडा करेगा विकसित

37 गांव की 12,154 हैक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, आगरा अर्बन सिटी का काम देखेंगे आईएएस नागेंद्र प्रताप

May 29, 2025
in administration, Agra, News

आगरा। आगरा में न्यू आगरा अर्बन सिटी के मास्टर प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है। यह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जाएगी। इस परिजना के अंतर्गत आगरा के 37 गांव की 12154 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक और हरित शहर विकसित होगा। यह पूरा काम आईएएस नागेंद्र प्रताप की देखरेख में होगा। हेरिटेज मथुरा और न्यू आगरा अर्बन सिटी के प्रभारी वही हैं। आगरा से उनका पुराना नाता रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर कार्यवाहक जिला अधिकारी के पद पर वह तैनात रहे हैं।

यीडा ने इससे पहले गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में इसी तर्ज पर विकास की नींव रखी थी। अब आगरा में यह परियोजना पर्यटन, उद्योग, आवास और हरियाली के संतुलन के साथ विकसित की जाएगी। योजना के तहत 2082.50 हेक्टेयर भूमि पर गैर-प्रदूषणकारी, पर्यावरण अनुकूल उद्योग लगाए जाएंगे। साथ ही 3,311 हेक्टेयर भूमि को आवासीय उपयोग हेतु चिह्नित किया गया है। पर्यटन और व्यवसाय के लिए भी भूमि आरक्षित रहेगी। न्यू अर्बन सेंटर में 14.6 लाख की जनसंख्या के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित होंगी। इससे 8.5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। योजना में होटल, रिज़ॉर्ट, थीम पार्क, कन्वेंशन सेंटर, म्यूज़ियम जैसी संरचनाओं के निर्माण से पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कुल क्षेत्रफल का 18.18% (2,332.94 हेक्टेयर) हरित क्षेत्र के रूप में आरक्षित किया गया है। योजना में आईटी, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के पर्यावरण-अनुकूल उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। यमुना नदी के किनारे विकसित होने वाली यह अर्बन सिटी पर्यटन, सेवाओं और मनोरंजन क्षेत्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी।

प्रमुख भूमि उपयोग वर्गीकरण (हेक्टेयर में)

-आवासीय: 3,311.10

-औद्योगिक: 2,082.50

-पर्यटन: 623.91

-व्यावसायिक: 417.64

-हरित क्षेत्र: 2,332.94

-ट्रांसपोर्टेशन: 1,711.79

-पब्लिक/सेमी पब्लिक: 894.91

-मिश्रित उपयोग: 568.01

-लॉजिस्टिक: 144.99

-वाटर बॉडी: 71.87

आगरा के प्रभावित गांव

खंदौली, रामनगर खास, मलूपुर, नेकपुर, सेमरा, गजौली, कुबेरपुर, बुढ़िया का ताल, गुढ़ा, चौगान, पोइया, खेड़िया खंदौली, सराय डे रूप्पा, उजरई, मदनपुर, नादऊ, बहरामपुर, हसनपुर, हाजीपुर खेड़ा, धौरऊ, नगला तुलसी, बिहारीपुर, नयाबांस, नवलपुर, पर्बतपुर, सौरई, अगवारखास, धरेरा, गढ़ी बच्ची, नगला निशंक, नगला मनी, गढ़ी पृथ्वी, खैरानी, मुंडी जहांगीरपुर, अरेला, ऊंचा, पैंतखेड़ा।

कुल अधिसूचित गांव: 58

विकास हेतु प्रस्तावित गांव: 37

जोनल प्लान स्थिति: अभी प्रक्रिया में, एडीए द्वारा जोन 7 में वर्गीकृत

Previous Post

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की विवेचना अब एसटीएफ करेगी, पीड़ित बोला मेरी हत्या होती है तो आगरा पुलिस नहीं एसटीएफ करे जांच

Next Post

पनवारी कांड में 35 आरोपियों को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
पनवारी कांड में 35 आरोपियों को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

पनवारी कांड में 35 आरोपियों को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गुंडे माफियाओं पर सीएम योगी ने लगाई लगाम, बोले डिप्टी सीएम

गुंडे माफियाओं पर सीएम योगी ने लगाई लगाम, बोले डिप्टी सीएम

March 20, 2023
ताज महोत्सव की अधूरी तैयारियों को लेकर कमिश्नर हुईं नाराज

ताज महोत्सव की अधूरी तैयारियों को लेकर कमिश्नर हुईं नाराज

January 7, 2025

दिनदहाड़े 27 किलो चांदी की लूट

November 11, 2021
सोयाबीन ऑयल की जगह कैंटर में निकली लाखों की शराब

सोयाबीन ऑयल की जगह कैंटर में निकली लाखों की शराब

May 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.