• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आख्या नहीं भेजने पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आख्या नहीं भेजने पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

May 30, 2025
in Agra, Court, Crime, News, Police

आगरा। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस की लापरवाही पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने न्यू आगरा थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में चार जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं।

मामला राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जितेंद्र उर्फ जीतू ठाकुर नामक व्यक्ति ने 11 मई 2025 को सोशल मीडिया पर स्व. इंदिरा गांधी के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक और मानहानिपूर्ण पोस्ट की थी। इसकी लिखित शिकायत 13 मई को न्यू आगरा थाने में दी गई थी, लेकिन 15 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अधिवक्ता शर्मा ने 174(3) सीआरपीसी के तहत 27 मई को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उसी दिन पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए 30 मई की तारीख तय की थी। नियत तिथि पर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया और संबंधित थाना प्रभारी से जवाब मांगा है कि अदालत के निर्देश का पालन क्यों नहीं किया गया। अब चार जून को कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई होगी, जिसमें थाना प्रभारी को स्पष्टीकरण देना होगा। न्यायालय ने यह नोटिस इसलिए जारी किया क्योंकि 27 मई को दाखिल वाद पर मांगी गई स्पष्ट आख्या नियत तिथि तक थाना द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई। सीजेएम ने आदेश में कहा है कि पुलिस की यह उदासीनता न्यायालय के आदेश की अवहेलना है, जिस पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Previous Post

पनवारी कांड में 35 आरोपियों को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

Next Post

बीती रात दो जगह हुई मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
बीती रात दो जगह हुई मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

बीती रात दो जगह हुई मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई

July 30, 2024
जगदीशपुरा में हेल्थ सप्लीमेंट के दुकानदार को मारी गोली

जगदीशपुरा में हेल्थ सप्लीमेंट के दुकानदार को मारी गोली

May 22, 2023
आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

December 16, 2025
इंस्पेक्टर रकाबगंज लाइन हाजिर, सुकन्या शर्मा बनीं एसीपी सदर

इंस्पेक्टर रकाबगंज लाइन हाजिर, सुकन्या शर्मा बनीं एसीपी सदर

April 30, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.