• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

CSK ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर खरीदा

December 16, 2025
in National, News, Sports

आगरा। आईपीएल ऑक्शन 2026 ने आगरा को एक और बड़ी खेल उपलब्धि दी है। आगरा के बोदला क्षेत्र से जुड़े युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री कर ली है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है । यह आगरा के क्रिकेट इतिहास के लिए गर्व का क्षण है।

कार्तिक का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, जो बढ़ते-बढ़ते 47 गुना से अधिक होकर 14.20 करोड़ तक पहुंच गया। इस तरह वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। कार्तिक मूल रूप से आगरा के बोदला क्षेत्र के निवासी हैं, हालांकि बाद में उनका परिवार राजस्थान के भरतपुर में बस गया।नीलामी में कार्तिक के नाम पर सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और अंत में चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आखिरी दौर में सीएसके और हैदराबाद के बीच चली लंबी जंग में चेन्नई ने 14.20 करोड़ की बोली लगाकर बाजी मार ली। कार्तिक शर्मा पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वे राजस्थान की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी विस्फोटक लोअर ऑर्डर बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग स्टेज में उन्होंने पांच मैचों में 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। उनके छोटे टी20 करियर में भी उनका स्ट्राइक रेट लगातार 160 से ऊपर रहा है। नीलामी के बाद आगरा और भरतपुर में कार्तिक के घर खुशी का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं, बधाइयों का तांता लगा है और जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्तिक के पिता मनोज शर्मा, जो पहले प्राइवेट टीचर थे, ने बेटे की क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कार्तिक 10 करोड़ तक जाएगा, लेकिन 14 करोड़ से ज्यादा की बोली ने उनकी सारी मेहनत को सफल बना दिया। पिता ने बताया कि कार्तिक को ढाई साल की उम्र से ही क्रिकेट का शौक था। पहले उन्होंने बेटे को तेज गेंदबाज बनाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में तैयार किया गया। आगरा में रहते हुए कार्तिक ने दीपक चाहर और राहुल चाहर की एकेडमी में कोच लोकेंद्र सिंह चाहर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। सीएसके में चयन को लेकर परिवार बेहद उत्साहित है, क्योंकि टीम के आइकॉन एमएस धोनी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं और कार्तिक को उनसे सीखने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

Previous Post

समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

Next Post

ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

Next Post
ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पटे से थर्ड डिग्री देने वाले सिपाही को नहीं पहचान पा रहे अधिकारी!

पटे से थर्ड डिग्री देने वाले सिपाही को नहीं पहचान पा रहे अधिकारी!

August 2, 2025
कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

May 20, 2026
मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

August 6, 2026
आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

April 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.