• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी तमंचा मिला

December 16, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। शमसाबाद क्षेत्र में समोसे और मिठाई के पैसे मांगने पर दुकानदार पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को पीड़ित दुकानदार धर्मेंद्र उर्फ धर्मवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि वह अपने भाइयों सुनील और हरकेश के साथ दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान गोविंदा पुत्र पूरन सिंह, सूरज जादौन पुत्र फौरन सिंह और एक अन्य युवक अपाचे बाइक से दुकान पर आए। तीनों ने समोसे और मिठाइयां लीं, लेकिन जब उनसे खाने के पैसे मांगे गए तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा दुकान पर लौटे। इस बार सूरज जादौन ने धर्मेंद्र को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को थाना शमशाबाद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना पर कटेला की ठार के पास से मुख्य अभियुक्त गोविंदा (निवासी बांस दौलत राम) और सूरज जादौन (निवासी घड़ी भूपाल) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और एक खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।

Previous Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

Next Post

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कमला नगर पुलिस ने पकड़े दो सट्टेबाज, मशीन से पर्ची निकालकर लगाते थे सट्टा

कमला नगर पुलिस ने पकड़े दो सट्टेबाज, मशीन से पर्ची निकालकर लगाते थे सट्टा

December 6, 2025
भीलवाड़ा में तनाव के बाद इंटरनेट सेवायें बंद, दो युवकों पर हमला कर बाइक जलाई

भीलवाड़ा में तनाव के बाद इंटरनेट सेवायें बंद, दो युवकों पर हमला कर बाइक जलाई

May 5, 2022
आगरा विकास प्राधिकरण ने 37 फ्लैटों को सील किया

आगरा विकास प्राधिकरण ने 37 फ्लैटों को सील किया

July 27, 2022
लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, 31 मुकदमे हैं दर्ज

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, 31 मुकदमे हैं दर्ज

July 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.