• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

दूसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी पूर्व में जा चुका जेल

December 15, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। शुक्रवार को बल्केश्वर में एक्टिवा लूटने वाले लुटेरों से पुलिस की रात में मुठभेड़ हो गई है। एक के पैर में गोली लग गई है। दूसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए हैं।

 ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उद्देश्य गुप्ता की बल्केश्वर में बड़ा गुरुद्वारा के पास परचून की दुकान है। उन्होंने बताया था कि वह दोपहर में करीबन 12 बजे 500 मीटर की दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर गए थे। वहां से चाय लेकर वापस अपने एक्टिवा से आ रहे थे। टीला मोहल्ले के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने आगे आकर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही बाइक से उतरकर एक बदमाश आया। उसने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल छीनने लगा। उन्होंने विरोध किया। किसी तरह स्कूटर को तेजी से दौड़ा दिया। इस पर बदमाश पीछे आने लगे। आदर्श नगर तिराहे पर हड़बड़ाहट में व्यापारी का एक्टिवा दीवार से टकरा गया। इस पर वह गिर गए। वहीं लुटेरे भी आ गए। वह जान बचाने के लिए एक्टिवा को छोड़कर रिश्तेदार के घर में घुस गए। उधर, एक्टिवा को लुटेरे लूटकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को पकड़ने की प्रयास शुरू कर दिए। रात में सूचना मिली कि लुटेरे क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में प्रिंस यादव उर्फ काली पुत्र धर्मेंद्र निवासी नगला केहरी फिरोजाबाद के दाहिने पैर में लगी गोली लग गई।  दूसरे साथी अमन बघेल पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी प्रदीप राम विहार कॉलोनी थाना ट्रांस यमुना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी व घटना में प्रयुक्त बाइक अवेंजर बरामद की है। प्रिंस पूर्व में  फिरोजाबाद व आगरा से जेल जा चुका है। मुठभेड़ के दौरान एसीपी मयंक तिवारी, इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह, एसओजी प्रभारी हरीश शर्मा, कांस्टेबल गौतम चौधरी आदि शामिल रहे।

Previous Post

मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक दिवाकर, प्रशस्ति श्रीवास्तव को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

Next Post

आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

आगरा कमिश्नरेट में चार्ज पर तैनात एक और इंस्पेक्टर की चल रही विजिलेंस में भ्रष्टाचार की जांच

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस अपर आयुक्त ने किया तीन थानों का निरीक्षण, मची खलबली

पुलिस अपर आयुक्त ने किया तीन थानों का निरीक्षण, मची खलबली

February 18, 2023
शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी में धांधली के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी में धांधली के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

February 16, 2022
पुलिस विभाग के आईपीएस सोनम कुमार कहे जाने लगे ‘एप बाबा’, उम्र कम अनुभवी ज्यादा

पुलिस विभाग के आईपीएस सोनम कुमार कहे जाने लगे ‘एप बाबा’, उम्र कम अनुभवी ज्यादा

March 10, 2025
साईं भजन संध्या में झूमे भक्त,  भोलेनाथ की बारात रही आकर्षक

साईं भजन संध्या में झूमे भक्त, भोलेनाथ की बारात रही आकर्षक

February 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.