• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ईडी की जांच से विश्वविद्यालय में मची हुई है खलबली, कईयों को फंसने का सता रहा डर !

ईडी की जांच से विश्वविद्यालय में मची हुई है खलबली, कईयों को फंसने का सता रहा डर !

मेडिकल के खेल में बड़ा रैकेट जुड़ा हुआ है, आने वाले समय में कईयों की बढ़ सकती मुश्किलें

August 4, 2023
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की मेडिकल परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलने के मामले में (ईडी) प्रवर्तन निदेशालय को जांच करता देख खलबली मची हुई है। कईयों को फंसने का डर सता रहा है। ईडी कई लोगों से  पूछताछ कर चुकी है। आने वाले दिनों में कई और लोगों से पूछताछ होने की संभावनाएं हैं। 

बता दें कि पिछले साल बीएएमएस और एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने छात्र नेता राहुल पाराशर, टेंपो चालक देवेंद्र और एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी ने जांच शुरू की थी। ईडी ने परीक्षा परिणाम का काम देख रही एजेंसी डिजिटेक के मालिक डेविड मारियो, छात्र नेता राहुल पाराशर और टेंपो चालक देवेंद्र को भी गिरफ्तार किया था। तीनों की रिमांड भी ली थी। ईडी के द्वारा इस मामले में कई लोगों से पूछताछ  की जा रही है। अधिकारियों से भी वह कई मामलों में जानकारी कर रही है। ईडी को गंभीरता से जांच करता देख मेडिकल के खेल में संलिप्त माफिया के बीच में खलबली मची हुई है। सूत्रों का कहना है कि गोपनीय विभाग के एक बाबू को पिछले दिनों पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। वह शक के घेरे में हैं। इसके अलावा प्रकाशन विभाग के एक बाबू के द्वारा उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाती हैं। सूत्रों का कहना है कि उससे भी बुलाया गया है। 

विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मेडिकल की खेल में मिले हुए?

आगरा। विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मेडिकल के खेल में मिले हुए रहते हैं। इस बात का उदाहरण यह है कि विश्वविद्यालय के द्वारा एक बार प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल के छात्रों की कॉपियां चेक करने के लिए भेज दी गई थीं। जिस कॉलेज में कॉपियां भेजी गई थी उस कॉलेज की छात्रा ने टॉप भी किया था। इस बात को लेकर सवाल भी खड़े हुए थे। प्राइवेट कॉलेज में कॉपियां चेक कराने का प्रावधान नहीं है फिर भी अधिकारियों ने वहां चेक करने के लिए भेज दी थी। अगर पूरे खेल की जांच हुई तो कई अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं।

फर्जीवाड़े में जेल गए व्यक्ति को नौकरी देकर कराया जा रहा था गोपनीय काम

आगरा। विश्वविद्यालय में कई स्थाई चालक मौजूद हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के द्वारा डेली बेसिस के कर्मचारी देवेंद्र से कॉपियों को सेंटर से एजेंसी के पास लाने ले जाने का काम कराया जा रहा था। यह स्थिति जब थी जब वह कई छात्रों को फर्जी मार्कशीट देने के मामले में मथुरा से जेल जा चुका है। जेल जाने के बाद भी उसे विश्वविद्यालय में कैसे नियुक्ति दे दी गई और गोपनीय काम कैसे दे दिया गया? यह सवाल खड़े हो रहे हैं। एक अधिकारी का वह खास बताया जाता था। वह इस समय विश्वविद्यालय में तैनात हैं। इधर विश्वविद्यालय के अधिकारी उसे नियुक्ति देने के मामले में फंस सकते हैं। जेल गए व्यक्ति को नौकरी देने और गोपनीय काम कराने में अधिकारियों के ऊपर गाज गिर सकती है।

Previous Post

गणित के पेपर में ग्राफ का प्रश्नआया, ग्राफ पेपर भेजा नहीं गया

Next Post

व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

Related Posts

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

June 19, 2026

आगरा। बिचपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान  एक जनप्रतिनिधि पर किसान...

Next Post
व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विधायक के भतीजे खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विधायक के भतीजे खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

July 11, 2022
बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

June 24, 2022
भाजपा नेत्री ने कवि पर अभद्रता और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया मुकदमा

भाजपा नेत्री ने कवि पर अभद्रता और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया मुकदमा

October 16, 2022
अधिवक्ता साथी के साथ गए थे बुलेट लेने के लिए, साथी पैसे लेकर भाग गया

अधिवक्ता साथी के साथ गए थे बुलेट लेने के लिए, साथी पैसे लेकर भाग गया

September 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.