• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

व्यापारी मर्डर केस: आखिरकार महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर

August 4, 2023
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में गायब हुए व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज करने में देरी करने और पैसा लेने के आरोप लगने के मामले में पुलिस कमिश्नर के द्वारा महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इधर लाइन हाजिर की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं उनका कहना है कि निलंबित की कार्रवाई होनी चाहिए थी।

बता दें कि कालिंदी विहार निवासी विनोद कुमार का चांदी की पायल का काम था। 27 जुलाई को रात करीब साढे़ आठ बजे उनके मोबाइल पर किसी अनिल नाम के व्यक्ति का फोन आया था। अनिल ने उन्हें किसी स्थान पर बुलाया था। विनोद घर पर बोल कर गए थे कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएंगे।  आधे घंटे बाद जब उन्होंने कॉल किया तो फोन नहीं उठा। 15 मिनट बाद फिर से कॉल किया तो फोन बंद था। इसके बाद परिजन घबरा गए और ट्रांस यमुना थाने में पहुंचे। पत्नी बबीता गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जब पुलिस को बताया कि उनके पति का फोन बंद आ रहा है उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका है। एक अनिल नाम के व्यक्ति से रंजिश भी है। इस पर पुलिस ने कहा कि गायब होने पर 24 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी जाती है। अभी कोई सुनवाई नहीं होगी। 24 घंटे तक परिजन घबराते रहे। इसके बाद जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने f.i.r. की जगह गुमशुदगी दर्ज कर ली। पत्नी बबीता और बेटी शैली ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि तलाशने के लिए गाड़ी में डीजल लगेगा। तलाशने के नाम पर 50 हजार रुपए लिए। इसके बाद वह भरोसा दिलाती रही कि  उसकी लोकेशन मिल गई है। वो बिल्कुल सुरक्षित हैं। मंगलवार को बताया गया कि उनकी हत्या हो गई है और शव 28 जुलाई को एत्मादपुर में मिला था। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस कमिश्नर के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया महिला दरोगा को दोषी पाया गया है जिसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Previous Post

ईडी की जांच से विश्वविद्यालय में मची हुई है खलबली, कईयों को फंसने का सता रहा डर !

Next Post

जगदीशपुरा से गायब हुई किशोरी को चंद घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Related Posts

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

Next Post
जगदीशपुरा से गायब हुई किशोरी को चंद घंटे में पुलिस ने किया बरामद

जगदीशपुरा से गायब हुई किशोरी को चंद घंटे में पुलिस ने किया बरामद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

थानाध्यक्ष के थैले वाली प्रारंभिक जांच निष्कर्ष से पहले रातों रात ट्रांसफर

थानाध्यक्ष के थैले वाली प्रारंभिक जांच निष्कर्ष से पहले रातों रात ट्रांसफर

December 11, 2023
धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ताओं को बनाया आरोपी

धर्मांतरण गैंग प्रकरण में पुलिस ने नई कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ताओं को बनाया आरोपी

November 29, 2025
मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

January 27, 2026
प्रधानमंत्री के आने से पहले मुख्यमंत्री ने मथुरा का किया दौरा

प्रधानमंत्री के आने से पहले मुख्यमंत्री ने मथुरा का किया दौरा

November 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.