• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अभिनेत्री कंगना रनौत प्रकरण में पुलिस रिपोर्ट पर वादी पक्ष ने उठाए सवाल

अभिनेत्री कंगना रनौत प्रकरण में पुलिस रिपोर्ट पर वादी पक्ष ने उठाए सवाल

January 13, 2026
in administration, Agra, Court, Cultural, Entertainment, National, Politics

आगरा। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में थाना न्यू आगरा द्वारा प्रस्तुत की गई पुलिस आख्या को लेकर अदालत में तीखी बहस देखने को मिली। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने आख्या की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए, जिस पर स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए ने स्पष्ट आख्या तलब करते हुए 29 जनवरी 2026 की तिथि नियत कर दी।

वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान एवं राजवीर सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि पुलिस ने वादी अधिवक्ता और उनके गवाहों के बयान विधिवत रूप से लिए हैं, जिन पर संबंधित व्यक्तियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। इसके विपरीत, विपक्षीया की ओर से उनकी अधिवक्ता अनुसूया चौधरी द्वारा दिए गए कथित बयान के आधार पर ही पुलिस ने आख्या प्रस्तुत कर दी, जबकि उस आख्या पर न तो विपक्षीया के हस्ताक्षर हैं और न ही उनकी अधिवक्ता के। ऐसे में यह आख्या विधिक कसौटी पर खरी नहीं उतरती और इसे विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह ने वादी पक्ष के तर्कों को गंभीरता से सुनते हुए उनसे सहमति जताई। न्यायालय ने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि वह विपक्षीया से स्वयं व्यक्तिगत रूप से मिलकर बयान ले, उस पर विधिवत हस्ताक्षर कराए और तभी आख्या प्रस्तुत करे। कोर्ट ने थाना न्यू आगरा को निर्देशित किया कि वह हर हाल में 29 जनवरी 2026 तक स्पष्ट एवं विधिसम्मत आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करे।

Previous Post

मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Next Post

15वीं वाहिनी पीएसी के नाम से आईजी स्थापना मुख्यालय को फर्जी ई-मेल भेजा

Related Posts

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

August 16, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक को एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। ...

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

August 16, 2026

आगरा। क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।  क्षत्रिय सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष...

पिता को शक था बेटी उसकी नहीं है इसलिए बेटी को मार डाला

पिता को शक था बेटी उसकी नहीं है इसलिए बेटी को मार डाला

August 16, 2026

आगरा। सिकंदरा में यमुना में 11 महीने की बेटी को फेंकने के मामले में खुलासा हुआ है कि पिता को...

70 से ज्यादा सवार लोगों का बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, मची खलबली

70 से ज्यादा सवार लोगों का बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, मची खलबली

August 16, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से गुजर रही चंबल नदी में रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा...

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में लहराया तिरंगा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में लहराया तिरंगा

August 15, 2026

आगरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को ताजमहल में तिरंगा लहराया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को...

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

August 15, 2026

आगरा। सिकंदरा स्थित फल एवं सब्जी मंडी की एक आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा...

Next Post
15वीं वाहिनी पीएसी के नाम से आईजी स्थापना मुख्यालय को फर्जी ई-मेल भेजा

15वीं वाहिनी पीएसी के नाम से आईजी स्थापना मुख्यालय को फर्जी ई-मेल भेजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच करने ग्राहक बनकर पहुंचेंगे एडीएम सिटी

December 6, 2021
परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर नहीं लगेगी स्टाम्प ड्यूटी

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर नहीं लगेगी स्टाम्प ड्यूटी

June 16, 2022
सिंगल मदर की संतान हैं एंटनी अल्बनीस, अभावों में गुजरा बचपन, अब बनने जा रहे आस्ट्रेलिया के पीएम

सिंगल मदर की संतान हैं एंटनी अल्बनीस, अभावों में गुजरा बचपन, अब बनने जा रहे आस्ट्रेलिया के पीएम

May 22, 2022
बनियान में डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे एमबीबीएस के छात्र

बनियान में डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे एमबीबीएस के छात्र

February 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा
  • क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने
  • पिता को शक था बेटी उसकी नहीं है इसलिए बेटी को मार डाला
  • 70 से ज्यादा सवार लोगों का बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.