आगरा। लोकसभा चुनाव में सहभागिता के लिए आगरा की कल्पना ठाकुर द्वारा गाया गया गीत ‘ मेरा पहला वोट, मेरे देश के लिए…’ गीत इस समय सोशल मीडिया पर पर खूब प्रसारित हो रहा है। इस गीत को स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया है।
कल्पना ठाकुर मूल रूप से जगनेर के सरैंधी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कैलाश चंद किसान, मां पुष्पादेवी गृहणी हैं। दो बड़ी बहनें और दो छोटे भाई हैं। वह वर्ष 2017 में गायकी में करियर बनाने के लिए आगरा आकर रहने लगी। वर्तमान में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से एमए संगीत से कर रही हैं। कई शो में प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
प्रसारित हो रहे इस चार पंक्ति के गीत को शासन ने जारी किया था, जिसे देशभर के गायकों ने सुर दिया। ‘मेरा पहला वोट, मेरे देश के लिए…’ नामक इस गीत को आगरा की नामनेर निवासी गायिका कल्पना ठाकुर ने इतने शानदार तरीके से ताज के साए में सुर दिए कि स्थानीय स्तर से लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक इसे सराहा गया।











