• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को जलपान कराने को इंस्पेक्टर के ढोल पीटने पर पुलिस कमिश्नर हुए नाराज

पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को जलपान कराने को इंस्पेक्टर के ढोल पीटने पर पुलिस कमिश्नर हुए नाराज

ग्रुप पर लिखा- किसी ने अपनी तरफ से कुछ वेलफेयर का कार्य किया है तो ढोल पीटने की जरूरत नहीं

June 12, 2025
in administration, Agra, News, Police

आगरा। पुलिस भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ जाना है। इन्हें कैसे जाना है। यह ब्रीफ करने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र में रहने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार को संबंधित थाने पर बुलाया गया था। इंस्पेक्टर खंदौली ने ग्रुप पर जलपान की बात नंबर बढ़ाने के लिए लिख दी। मैसेज पर नजर पड़ते ही पुलिस कमिश्नर का पारा चढ़ गया। उन्होंने ग्रुप पर लिखा इस बात का ढोल बजाने की क्या आवश्यकता है। 

लखनऊ में 15 जून को सिपाही भर्ती के 60244 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती है जिसमें 12048 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पहले परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी जिसे बाद में दोबारा आयोजित किया गया। आगरा से भी भारी संख्या में अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इन्हें किस ड्रेस कोड में और कैसे जाना है। यह बताने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र में रहने वाले चयनिय अभ्यर्थियों को बुलाने के निर्देश दिए गए थे। इंस्पेक्टर खंदौली राकेश चौहान ने अपने नंबर बढ़ाने के लिये ग्रुप पर मैसेज डाला कि उन्होंने अभ्यर्थियों को जलपान कराया था। इस पर पुलिस कमिश्नर की नजर पड़ गयी। उन्होंने लिखा किसी ने अपनी तरफ से कुछ वेलफेयर का कार्य किया है इन बच्चों का, तो ग्रुप पर ढोल पीटने की ज़रूरत नहीं है, जिसका जो भी खर्च लगे वे अली (डीसीपी) को दे देंगे, किसी एसएचओ को अपने जेब से अपनी मेहनत का एक भी पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। पुलिस विभाग ने इनके लिए काफी बजट दे रखे हैं। उपरोक्त मैसेज राकेश चौहान के लिये है, जो प्रतीत होता है कि किसी थाने के एसएचओ हैं। कोई भी काम एसएचओ अपनी स्वेच्छा से करता है उसे ढोल पीटने की जरूरत नहीं है। मेरे कार्यकाल में किसी एसएचओ को बेगार करने की ज़रूरत नहीं है। यदि वह बेगार करता है तो वह गलत करता है। मेरे ऑफिस/कैम्प से किसी को किसी तरह के लिये कोई फोन करता है, तो उसका बिल मेरे सामने प्रस्तुत करें। कोई एसएचओ अथवा उसका कारखास यह थेथरोलॉजी करता पाया जाएगा कि मैंने अधिकारियों अथवा उसके गेस्ट पर यह बेगार की तो उस एसएचओ पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के यह मैसेज लिखने के बाद खलबली मच गई। उन्होंने कई बार मीटिंग में भी कहा है कि मैं कभी किसी को कोई काम नहीं बताऊंगा। आप अपना काम इमानदारी से करें। उन्होंने इंस्पेक्टर की फाइल खोलने को भी डीसीपी को लिखा है। इधर पुलिस कमिश्नर के कैंप ऑफिस पर एक टोल कर्मी पीआरओ को झापा देकर यह कहकर अंदर घुसा चला गया कि उसकी साहब से बात हो गई है। जबकि उसकी कोई बात नहीं हुई थी। पुलिस कमिश्नर अंदर मीटिंग कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने अचानक उन्हें स्टाइल में आता देखा तो पूछा आप कौन। इस पर टोल कर्मी की बोलती बंद हो गई। वह बोला मैं तो मिठाई लेकर आया था। पुलिस कमिश्नर बोले मैं तो मिठाई लेता ही नहीं हूं। आप अंदर कैसे घुसे चले आए। इसके बाद टोलकर्मी की उस बात की भी पोल खुल गई जो वह पीआरओ से झूठ बोलकर अंदर घुस आए थे कि साहब ने बुलाया है। पोल खुलने के बाद उनका चेहरा उतर गया और वह वहां से चलते बने।

Previous Post

40 श्रद्धालुओं से भरी बस को फाइनेंस कर्मी के गुर्गों ने हाथापाई करते हुए बस से उतारा

Next Post

विमान हादसे में अकोला गांव के दंपति की हुई मौत

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
विमान हादसे में अकोला गांव के दंपति की हुई मौत

विमान हादसे में अकोला गांव के दंपति की हुई मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा से गायब छात्र का मथुरा में मिला शव

आगरा से गायब छात्र का मथुरा में मिला शव

March 18, 2023
दिल्ली में धमाके के बाद आगरा में अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस

दिल्ली में धमाके के बाद आगरा में अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस

November 10, 2025
डीआईओएस के निरीक्षण से मची खलबली, विक्टोरिया में सिर्फ थे 6 बच्चे और शिक्षक 17

डीआईओएस के निरीक्षण से मची खलबली, विक्टोरिया में सिर्फ थे 6 बच्चे और शिक्षक 17

July 3, 2024

शाहगंज में युवती की मौत पर बवाल

November 12, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.