• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों द्वारा समग्र उपचार से कम होगी टीबी मरीजों की मृत्यु दर

मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों द्वारा समग्र उपचार से कम होगी टीबी मरीजों की मृत्यु दर

एसएन मेडिकल कॉलेज में स्टेट टीबी टास्क फोर्स की 50 वीं बैठक हुई

March 1, 2025
in administration, Agra, Health

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग और एनटीईपी कोर कमेटी द्वारा शनिवार को स्टेट टीबी टास्क फोर्स की 50 वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें पूरे प्रदेश के 68 मेडिकल कॉलेजों के दो-दो प्रतिनिधियों, जिला क्षय रोग अधिकारियों व विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

 उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया। विशिष्ट  बैठक में प्रदेश के सात जोन में बंटे 68 मेडिकल कॉलेजों द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मौजूद संसाधनों का उपयोग करते हुए टीबी नोटिफिकेशन को बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि 100 दिवसीय टीबी जागरुकता अभियान के दौरान इनडोर और आउटडोर क्षेत्रों में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग करने का सिलसिला पूरे साल जारी रखा जाएगा। मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रत्येक मरीज की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी।
 कैबिनेट मंत्री द्वारा कहा गया कि एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के सफल निर्देशन में दोबारा से अपनी खोई हुई गरिमा को प्राप्त कर रहा है। कॉलेज का रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यहां पर प्रदेश का पहला हेपा फिल्टर वार्ड, डेडिकेटेड ड्रग रेजिस्टेंस टीबी आईसीयू, डीआर टीबी वार्ड स्थापित किया गया है। यहां पर टीबी मरीजों के उपचार के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार टीबी मरीजों को निशुल्क जांच, निशुल्क इलाज व पोषण भत्ता प्रदान कर रही है।
डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज का रेस्पिरेटरी विभाग लगातार अच्छे कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है।
राष्ट्रीय टास्क फ़ोर्स के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद व स्टेट टीबी एंड डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के निदेशक डॉ. संजीव लवानियां ने अपने विचार रखे तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की समीक्षा की। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि जोनल टास्क फोर्स मैकेनिज्म और स्टेट टास्क फोर्स मैकेनिज्म के बारे में बताया कि  मेडिकल कॉलेज टीबी रोग पर रिसर्च करके टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए भी काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों के लिए आईसीयू स्थापित करना एक ऐतिहासिक कदम है, इससे गंभीर टीबी मरीजों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह (प्रोफेसर, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, एसएन मेडिकल कॉलेज) ने बताया कि मीटिंग का उद्देश्य प्रदेश के सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत की जाने वाली विभिन्न एक्टिविटी की समीक्षा करना था। बैठक में मेडिकल कॉलेजों में टीबी मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया। डॉ. जीवी सिंह ने उदाहण देते हुए कहा कि स्टेट टीबी टास्क फोर्स के हस्तक्षेप से राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में टीबी मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाने के लिए वहां के प्राचार्य से बात की है। अब वहां 15 दिन के भीतर टीबी मरीजों के लिए विशेष वार्ड बन जाएगा। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में 100 दिवसीय टीबी जागरुकता अभियान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न एक्टिविटी पर भी चर्चा की गई।

Previous Post

स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में घुसी, चार की मौत, कई घायल

Next Post

आगरा पुलिस पीड़ितों का ही 151 में कर रही चालान, कमिश्नर हुए काफी नाराज

Related Posts

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

Next Post
आगरा पुलिस पीड़ितों का ही 151 में कर रही चालान, कमिश्नर हुए काफी नाराज

आगरा पुलिस पीड़ितों का ही 151 में कर रही चालान, कमिश्नर हुए काफी नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में युवक ने दो युवतियों का जीना किया दुश्वार

सिकंदरा में युवक ने दो युवतियों का जीना किया दुश्वार

October 9, 2024
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

March 21, 2026
कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

October 10, 2022
कब्जा कराने पहुंची ट्रान्स यमुना पुलिस ने मचाया तांडव, दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, हंगामा

कब्जा कराने पहुंची ट्रान्स यमुना पुलिस ने मचाया तांडव, दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, हंगामा

July 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.