• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लाठी के सहारे आईं अम्मा को देख पुलिस कमिश्नर का पसीजा दिल, घर में दिलाया प्रवेश

लाठी के सहारे आईं अम्मा को देख पुलिस कमिश्नर का पसीजा दिल, घर में दिलाया प्रवेश

नाई की मंडी में रहती हैं 85 साल की वृद्धा, बेटे ने घर से बाहर निकाल दिया था

January 9, 2023
in administration, Agra, Good Work, Police

आगरा। एक 85 साल की वृद्धा गलन भरी सर्दी में लाठी के सहारे धीरे-धीरे कदमों से आगे बढ़ते हुए पुलिस कमिश्नर के सामने रोते हुए पहुंचीं। पुलिस कमिश्नर  वृद्धा  की समस्या को सुनने से पहले उनकी मदद को तैयार हो गए। पुलिस कमिश्नर ने जब उनसे उनकी समस्या पूछी तो उन्होंने बताया कि मेरे बेटे ने मुझे घर से निकाल दिया है। पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को बुलवाकर उन्हें जीप से भिजवाया और उन्हें उनके घर में प्रवेश दिलवाया।

बता दें कि नाई की मंडी में मुमताज बेगम रहती हैं, उनके पति मोहम्मद उमर का निधन हो चुका है। घर में उनका बेटा और तीन नाती रहते हैं। सोमवार को उनके बेटे और नाती ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। बेटे के सामने उन्होंने हाथ भी जोड़े की ऐसी सर्दी में और बुढ़ापे में मैं कहां जाऊंगी, लेकिन बेटे ने उनकी एक नहीं सुनी। किसी ने उन्हें बताया कि आप पुलिस कमिश्नर के पास जाइए। वह बहुत अच्छे अधिकारी हैं। वृद्धा पुलिस कमिश्नर के पास रोते हुए पहुंची। भीड़ में पुलिस कमिश्नर कि जब लाठी के सहारे खड़ी हुई बुजुर्ग वृद्धा पर नजर पड़ी तो उन्होंने वृद्धा को अम्मा कहकर आगे आने के लिए कहा और कहा कि अम्मा आप की क्या समस्या है। मुमताज ने बताया कि उनके बच्चों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। अब वह कहां जाएंगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आप अपने घर में ही जाएंगी। तत्काल उन्होंने नाई की मंडी इंस्पेक्टर प्रभु दयाल को फोन कर उनके ऑफिस में आने के लिए कहा। इंस्पेक्टर के आने के बाद उन्होंने उसे निर्देश दिए कि वह अपनी जीप में बैठाकर अम्मा को उनके घर में प्रवेश दिलाकर आएं।  साथ ही उनके बेटे और नाती को भी समझा दें। इंस्पेक्टर ने अपनी जीप से उन्हें उनके घर पर ले गए और उन्हें उनके कमरे में प्रवेश दिलाकर उनके घर वालों को समझा कर वापस आए।

वृद्धा को घर में प्रवेश दिलाते हुए इंस्पेक्टर।
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच आरोपी एक साथ पुलिस के चढ़े हत्थे

Next Post

आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

आम आदमी पार्टी ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप , शिकायत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर का मैसज- सुधर जाओ नहीं तो होगी कार्रवाई!

भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर का मैसज- सुधर जाओ नहीं तो होगी कार्रवाई!

March 5, 2023
एक रोटी कम खा लेना लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ा लेना: धर्मपाल सिंह

एक रोटी कम खा लेना लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ा लेना: धर्मपाल सिंह

July 10, 2022
पेयजल आपूर्ति में मानकों के विरुध्द काम करने का आरोप

पेयजल आपूर्ति में मानकों के विरुध्द काम करने का आरोप

September 20, 2022
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

January 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.