• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
16 साल तक कानून के प्रति वफादार रहा भूरा, रखवाली का काम किया पूरा

16 साल तक कानून के प्रति वफादार रहा भूरा, रखवाली का काम किया पूरा

गुरुवार को सांसे थम गई, सभी उसे पुलिसकर्मी ही मानते थे

December 28, 2023
in Agra, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। गुरुवार को हरीपर्वत थाने में सभी की आंखें उसे समय नम थीं जब भूरा उन्हें छोड़कर चला गया था। वह बेशक इंसान के जन्म में नहीं था, लेकिन छाप ऐसी छोड़कर गया है कि उसे आने वाले समय में हर कोई याद रखेगा। 

बता दें कि थाना हरीपर्वत में 16 साल से एक श्वान तैनात था। उसका नाम भूरा था। वह बचपन से लेकर मृत्यु तक थाने में ही रहा। भूरा को हरीपर्वत थाने का डॉग स्क्वायड भी कहा जाता था। बेशक उसने पुलिस की ट्रेनिंग नहीं ली थी लेकिन सभी उसे पुलिसकर्मी ही मानते थे। भूरा की सबसे खास बात यह थी कि वह रात में हवालात के बाहर और दिन में गेट के बाहर ही बैठता था। दो बार ऐसा हुआ कि कुछ अपराधियों ने हवालात से भागने की कोशिश की। भूरा ने उन पर हमला कर  उन्हें पकड़ लिया था। भूरा के कारनामों को लेकर DLA समाचार पत्र में 21 मई 2019 को इसी संवाददाता ने खबर भी प्रकाशित की थी। इसके बाद उसके कारनामे अधिकारियों तक पहुंचे थे। तत्कालीन एएसपी गोपाल चौधरी ने उसके पास पहुंचकर उसकी जानकारी ली थी। पूर्व में थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार बताते हैं कि अगर भूरा से कोई भी पुलिसकर्मी ऊंची आवाज में बात करता था तो वह नाराज हो जाता था। भूरा को पुलिसकर्मी सुबह और शाम पनीर खिलाते थे। कुछ महीने पहले हरीपर्वत थाने का जब उद्घाटन हुआ तो भूरा के लिए ड्रेस भी सिलवाई गई थी। सभी पुलिसकर्मी उसे पुलिस परिवार का सदस्य समझते थे। बताया जा रहा है कि चौराहे पर किसी वाहन ने भूरा को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह घायल अवस्था में थाने आया और उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे, एसआई निशामक त्यागी सहित सभी पुलिसकर्मी शोक की लहर में डूब गए। पालीवाल पार्क में भूरा का अंतिम संस्कार किया गया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

एक बार न्यू आगरा और एक बार सिकंदरा छुड़वा दिया था

पुलिस कर्मी बताते हैं कि एक बार एक ऐसे इंस्पेक्टर आए जो भूरा को थाने में देखकर नाराज हो गए थे। उन्होंने उसे न्यू आगरा थाना क्षेत्र में छुड़वा दिया था। कुछ घंटे बाद ही वह वहां से हरीपर्वत थाने में आ गया। इसके बाद एक इंस्पेक्टर और आए थे उन्होंने उसे सिकंदरा क्षेत्र में छुड़वा दिया था लेकिन भूरा कुछ घंटे बाद ही लौटकर फिर से हरीपर्वत थाने में आ गया था। एक बार इंस्पेक्टर प्रवीण मान ने पुलिस कर्मियों से कहा कि इसे यहां से भगाओ। यह यहां क्यों रहता है। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा था कि साहब इससे कुछ मत कहना। यह भी यहां का स्टाफ है।

DLA में वर्ष 2019 में प्रकाशित हुई खबर।
Previous Post

गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर हुआ हंगामा

Next Post

रूफ टाप रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब और हुक्का, दो पकड़े

Related Posts

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

Next Post
रूफ टाप रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब और हुक्का, दो पकड़े

रूफ टाप रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब और हुक्का, दो पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संजीव त्यागी का तबादला, राम बदन सिंह बने अपर पुलिस आयुक्त

संजीव त्यागी का तबादला, राम बदन सिंह बने अपर पुलिस आयुक्त

May 11, 2025
मीट एट आगरा में एक छत के नीचे दिख रहा है जूता उद्योग में आधुनिकता और इनोवेशन का संगम

मीट एट आगरा में एक छत के नीचे दिख रहा है जूता उद्योग में आधुनिकता और इनोवेशन का संगम

October 27, 2023
प्रधानमंत्री की सलाह – जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

प्रधानमंत्री की सलाह – जनसेवा की भावना बढ़ायें मंत्री

May 16, 2022
अंकुश ने पुलिस को बताए सिंडिकेट में शामिल कई सफेदपोश  के नाम

अंकुश ने पुलिस को बताए सिंडिकेट में शामिल कई सफेदपोश के नाम

June 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.