आगरा। इनर रिंग रोड फ्लाईओवर के ऊपर से कूदकर आत्महत्या करने जा रहे एक युवक को आगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। आत्महत्या करने का कारण पूछने पर पता चला पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह इस कदम को उठा रहा था।
मंगलवार सुबह 10:25 पर एक व्यक्ति के द्वारा 112 पर सूचना दी गई कि एक युवक शमसाबाद रोड स्थित इनर रिंग रोड फ्लाईओवर की रेलिंग पर बैठकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी 46 की टीम—कमांडर अरविंद प्रताप सिंह, सब कमांडर अजय कुमार, रोहतान सिंह व पायलट गजेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। साहस दिखाते हुए युवक को पीछे से पकड़कर सुरक्षित खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक पुत्र बलवीर (उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी जनपद फर्रुखाबाद) बताया। पुलिस अधिकारियों के द्वारा जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की जा रही है और पीठ थपथपाई जा रही है।










