• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गायब हुए दो मासूम भाइयों को आधी रात खोज कर पुलिस बनी परिवारीजनों के लिए मसीहा

गायब हुए दो मासूम भाइयों को आधी रात खोज कर पुलिस बनी परिवारीजनों के लिए मसीहा

दोनों भाई कूलर में सोते हुए मिले, दोनों को फटे कपड़े पहना देखकर इंस्पेक्टर की आंखें हुई नम

April 25, 2023
in administration, Agra, Good Work, Police

आगरा। पुलिस किस प्रकार किसी परिवार के लिए मसीहा बन जाती है। इस बात का जीता जागता उदाहरण इरादत नगर की पुलिस है। यहां के कोतवाल पहली बार मसीहा नहीं बने हैं। पूर्व में भी उन्होंने अचानक गायब हुए एक बालिका और एक बालक को चंद घंटे के अंदर बरामद कर दिखाया था। बालिका तो कुएं में गिर गई थी। गायब होने के 72 घंटे के बाद इंस्पेक्टर को सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर ने 6 घंटे के अंदर उसे खोज निकाला था। इस बार इंस्पेक्टर ने आधी रात सूचना मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए दो मासूम भाईयों को खोज निकाला है।

बता दें कि बीती रात अजमेरी गांव के दो मासूम बच्चे एक का नाम अरमान उम्र 7 साल दूसरे का नाम सलमान उम्र 9 साल शाम को 6:00 बजे अचानक कहीं गायब हो गए। दोनों की मां का पूर्व में निधन हो चुका है। दादा और पिता के द्वारा उन्हें पाला जा रहा है। दोनों के गायब होने पर खलबली मच गई। दादा और  ग्रामीणों के द्वारा उन्हें चार घंटे तक खोजा गया लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद दादा ने इंस्पेक्टर इरादत नगर राकेश कुमार से उनके गायब होने की शिकायत की। इंस्पेक्टर ने तत्काल प्रभाव से तीन टीमें बनाई और उन्हें खोजना शुरू कर दिया। रात को 1:00 बजे दोनों बच्चे इंस्पेक्टर को एक कूलर के अंदर सोते हुए मिले। दोनों को मच्छर काट रहे थे। दोनों के ही शरीर पर फटे हुए कपड़े थे। दोनों की हालत को देखकर इंस्पेक्टर के आंसू छलक उठे। इंस्पेक्टर ने रात में ही एक दुकान खुलवाई और वहां से कपड़े लेकर दोनों को कपड़े पहनाए। दोनों बच्चों को पुलिस ने अपनी तत्परता से तीन घंटे के अंदर बरामद कर लिया। यह देखकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस की सराहना की जा रही है।

बरामद होने के बाद दोनों बच्चों के साथ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और बच्चों की परिवारीजन।

गांव में ही एक स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। पुलिस को लगा था कि दोनों बच्चे उसमें तो नहीं कूद गए हैं।

स्विमिंग पूल में बच्चों को खोजते हुए एक दरोगा।

एक दरोगा सर्वेश कुमार वर्दी उतारकर स्विमिंग पूल में कूद गए और दोनों बच्चों को तलाशा।

इंस्पेक्टर इरादतनगर राकेश कुमार की बात करें तो वह गुमशुदा लोगों के लिए मिसाल बनते जा रहे हैं। पूर्व में जब वह शमसाबाद थाने में तैनात थे तो वहां ऊंचा गांव में रहने वाली एक 12 साल की बालिका गायब हो गई थी। परिजनों के द्वारा पुलिस को 72 घंटे बाद उसके गायब होने की सूचना दी गई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार के दिमाग में आया कि बस स्टेशन पर खोजने की जगह उसे गांव के कुआं में खोजा जाए। इंस्पेक्टर ने टॉर्च लेकर उसे खोजना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर हर कुएं में लाली लाली आवाज लगाने लगे। एक कुएं में से बालिका ने पुकार लगाई, जिसके बाद बालिका को कुएं से बाहर निकाला गया। यह कुआं करीब 100 फुट गहरा था। ग्रामीणों का कहना था कि इसमें जहरीले सर्प भी रहते हैं। बालिका ने भी बाहर आने के बाद बताया था कि उसके सिर के ऊपर से बार-बार सर्प निकलते थे लेकिन उसे एक भी बार काटा नहीं, जिस समय बालिका को बाहर निकाला गया था उस समय नवदुर्गा चल रहे थे। सभी ने बालिका के बचने की बात को दैवीय चमत्कार माना था और माध्यम इंस्पेक्टर राकेश कुमार को। इसके बाद इरादतनगर में कुछ दिनों पहले एक 12 साल का किशोर गायब हो गया। परिजनों के द्वारा इंस्पेक्टर से शिकायत की गई। किशोर बीरालपुरा गांव का रहने वाला था। इंस्पेक्टर ने उसे 24 घंटे के अंदर ग्वालियर जाकर बरामद कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने इंस्पेक्टर को मसीहा का नाम दे दिया था। डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने पुलिस कमिश्नर की तरफ से बच्चों को बरामद करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।

Previous Post

आरोप-टीएसआई ने वसूली के लिए ऑटो चालकों पर बरसाए डंडे

Next Post

हाईस्कूल में नितिन और पूनम, इंटरमीडिएट में किट्टू और पूजा ने किया टॉप

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
हाईस्कूल में नितिन और पूनम, इंटरमीडिएट में किट्टू और पूजा ने किया टॉप

हाईस्कूल में नितिन और पूनम, इंटरमीडिएट में किट्टू और पूजा ने किया टॉप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में पीट पीटकर हत्या नहीं हुई, मौत का कारण निकला हार्ट अटैक

एत्माउद्दौला में पीट पीटकर हत्या नहीं हुई, मौत का कारण निकला हार्ट अटैक

November 3, 2025
कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

August 4, 2022
परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

June 11, 2025
राष्ट्रीय राजमार्ग से कैलाश मंदिर जाने वाले मार्ग को 307.64 लाख की धनराशि अवमुक्त

राष्ट्रीय राजमार्ग से कैलाश मंदिर जाने वाले मार्ग को 307.64 लाख की धनराशि अवमुक्त

February 4, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.