• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महापौर ने बोदला क्षेत्र की विवादित सड़क निर्माण पर खुद संभाली जांच

महापौर ने बोदला क्षेत्र की विवादित सड़क निर्माण पर खुद संभाली जांच

December 3, 2025
in administration, Agra, Corruption

आगरा। नगर निगम द्वारा हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे तक किए गए सड़क निर्माण में सामने आए कथित घोटाले के मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आ गया। अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के साथ आमजन की मांग को देखते हुए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने खुद अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। इससे आने वाले दिनों में महापौर और नगरायुक्त के बीच और अधिक टेंशन बढ़ सकती है।

बीते दिनों उजागर हुए इस कथित घोटाले को लेकर नगर निगम में माहौल काफी गर्म था। सदन में पार्षदों द्वारा हंगामा किया गया था और पूरे मामले की जांच करने के लिए भाजपा पार्षदों ने मांग की थी, इसके बाद महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सदन में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल से जांच कमेटी गठित करके पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महापौर ने खुद मौके पर जाकर निगम के अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया था, जिसमें सड़क निर्माण और क्षेत्रीय लोगों द्वारा बातचीत के आधार पर काफी गड़बड़ियां पाई गई थीं।

महापौर द्वारा नगरायुक्त को कमेटी गठित करके जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई जांच कमेटी गठित न करने और उदासीनता दिखाने पर महापौर ने खुद ही अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। महापौर ने बुधवार को नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को लिखे पत्र में लिखा है कि मीडिया द्वारा उजागर किए गए सड़क निर्माण में गड़बड़ी के मामले में महापौर द्वारा दिनांक 24.11.2025 एवं दिनांक 26.11.2025 पत्र लिखा गया था। जिनका सन्दर्भ ग्रहण करें जिसके द्वारा वर्णित प्रकरण की जाँच कमेटी गठित कराते हुए तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। वर्णित प्रकरण में आपके स्तर से कमेटी गठित न किया जाना नगर निगम की उदासीनता परिलक्षित हो रही है तथा जन-सामान्य एवं सम्मानित पार्षदों के मध्य पारदर्शिता प्रदर्शित नहीं हो पा रही है तथा नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है।

पत्र में लिखा है कि उन्होंने सम्मानित पार्षदों एवं अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ हेमा पेट्रोल पम्प से पश्चिमपुरी को जाने वाले मार्ग एवं रोड पटरी तथा नाले का निरीक्षण भी किया था जिसमें मौके पर भ्रष्टता की परतें खुलती पायी गयी जिसका समाचार पत्रों में प्रकाशन भी हुआ है। वर्तमान में नगर निगम की ओर से कार्यवाही न होने के कारण नगर निगम की जनता के मध्य विश्वस्नीयता कम हो रही है। अतः नगर निगम की छवि धूमिल न हो, जन सामान्य के मध्य कार्यो की पारदर्शिता बनी रहे, जिसके दृष्टिगत सम्मानित पार्षदों एवं अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित की जाती है।

यह कमेटी तीन दिवस में वर्णित प्रकरण की स्पष्ट जांच करते हुए अधोहस्ताक्षरी को अपनी जॉच आख्या प्रस्तुत करेगी। इस सम्बन्ध में आप आज ही अपने स्तर से गठित कमेटी के अधिकारियों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें तथा पार्षदों को भी पत्राचार के माध्यम से सूचित करें। महापौर ने पार्षद हेमंत प्रजापति, विपक्षी पार्षद यशपाल सिंह, पार्षद प्रवीना राजावत, पार्षद रवि करौतिया, पार्षद वीरेंद्र लोधी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर निगम आगरा और अधिशासी अभियन्ता अरविन्द श्रीवास्तव को जांच कमेटी में शामिल किया है।

Previous Post

फ्लिपकार्ट कंपनी के रिटर्न सामान को अवैध रूप से थर्ड पार्टी को बेचकर कर रहा था अवैध कमाई

Next Post

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 12 दिसंबर को आगरा में

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 12 दिसंबर को आगरा में

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 12 दिसंबर को आगरा में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

September 17, 2025
एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे रुपए

एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे रुपए

July 1, 2024
आगरा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ , सभी कोच फुल

आगरा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ , सभी कोच फुल

September 16, 2024
ताज महोत्सव-2026 के नवीन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ताज महोत्सव-2026 के नवीन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

February 11, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.