• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मिशन शक्ति में सिपाही का कारनामा, युवती को भगा कर ले गया

मिशन शक्ति में सिपाही का कारनामा, युवती को भगा कर ले गया

डीसीपी ने किया निलंबित, मेरठ से भेजा शादी के रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र

October 27, 2023
in Agra, Cultural, News, Police

आगरा। प्रदेश भर में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। ऐसे में  गुरुवार की रात पिनाहट थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद सलमान खान कस्बे से एक युवती को लेकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। युवती के पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं आरोपित सिपाही ने मेरठ से सोशल मीडिया पर मैरिज रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र भेजा है। क्या सिपाही का अन्य पुलिस कर्मियों ने भी साथ दिया है। इस बात की जांच चल रही है।

घटना रात करीब एक बजे की है। जनवरी 2022 से थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद सलमान खान ने टैक्सी बुक की थी। रात को टैक्सी मोहल्ला चांदनी चौक में पहुंची। 18 वर्षीय एक युवती बुर्का पहनकर अपने घर के पीछे वाली गली में पहुंची। सिपाही ने उसे कार में बैठा लिया। चालक को बताया कि उसकी पत्नी है। मेरठ जाना है। रिश्तेदार की तबियत खराब है। सुबह बेटी को लापता देख घरवाले घबरा गए। थाने पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रात को वहां एक कार दिखी। कार चालक से संपर्क किया गया। उसने पूरी कहानी पुलिस को बताई। जानकारी के बाद डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने सिपाही मोहम्मद सलमान खान को निलंबित कर दिया।
शाम के समय सोशल मीडिया पर सिपाही और युवती की शादी का प्रमाणपत्र वायरल होने लगा। शुक्रवार को ही मेरठ में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के अनुसार दोनों ने 29 मई 2023 को निकाह कर लिया था। सिपाही का मोबाइल बंद आ रहा है। थाना पुलिस युवती को वापस लाने के प्रयास में जुट गई है। ताकि उसके बयान दर्ज कराए जा सकें।

पुलिस ऐसा करेगी तो सुरक्षा कौन करेगा
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पहले बरहन थाने में दरोगा ने एक युवती के साथ घर में घुसकर दुराचार किया। अब पिनाहट में सिपाही कस्बे की युवती को लेकर भाग गया। जब पुलिस ही ऐसा करने लगेगी तो सुरक्षा कौन करेगा।

चीता मोबाइल भी दिखलायी दी कार के साथ 
जिस दौरान सिपाही युवती को लेकर कार से फरार हुआ। एक चीता मोबाइल भी वहां आई थी। उस पर दो सिपाही तैनात थे। चीता मोबाइल कार के साथ-साथ नदगंवा तिराहे तक गई। यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में गहराई से जांच हुई तो सिपाही की मदद करने में कई पुलिस कर्मी भी फंस सकते हैं।

Previous Post

मीट एट आगरा में एक छत के नीचे दिख रहा है जूता उद्योग में आधुनिकता और इनोवेशन का संगम

Next Post

ज्वेलर की दुकान में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Related Posts

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

March 7, 2026

आगरा। 11, 12 और 13 मार्च को आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत और 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय...

टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं: पूरन डावर

टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं: पूरन डावर

March 7, 2026

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा के लिए बनाए गए ताज ट्रेपेज़ियम जोन (टीटीजेड) में वर्षों से लागू औद्योगिक प्रतिबंधों के कारण...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

March 7, 2026

आगरा। ताजनगरी आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक...

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास...

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

March 6, 2026

अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट...

कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम,  2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम, 2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

March 6, 2026

आगरा। कल आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री...

Next Post
ज्वेलर की दुकान में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

ज्वेलर की दुकान में लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तमाम असली पुलिस वाले पास में थे फिर भी नकली पुलिस ने ठगे जेवरात

तमाम असली पुलिस वाले पास में थे फिर भी नकली पुलिस ने ठगे जेवरात

July 19, 2023
आगरा कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी

आगरा कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी

July 12, 2025
भाजपा के नए जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बने

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बने

March 16, 2025
थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

December 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश
  • टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं: पूरन डावर
  • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन
  • प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.