• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! पचास हजार वसूल कर भी नहीं खोजा गायब व्यापारी, हुआ मर्डर

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! पचास हजार वसूल कर भी नहीं खोजा गायब व्यापारी, हुआ मर्डर

ट्रांस यमुना थाने में परिजनों ने किया हंगामा, गायब होने पर पुलिस बोली 24 घंटे बाद आना, तीन गिरफ्तार

August 1, 2023
in administration, Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। ट्रांस यमुना थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यापारी की हत्या हो गई। पुलिस ने उसे खोजने का बिल्कुल प्रयास नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत के 24 घंटे तो यही कहकर टालते रहे कि गायब होने के मामले में 24 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी जाती है। 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज ना कर गुमशुदगी लिखी गई। परिजनों का आरोप है कि खोजने के नाम पर पुलिस ने 50 हजार रुपए ले लिए। इसके अलावा कभी कोल्ड ड्रिंक तो कभी पानी मंगाते रहे। व्यापारी को खोजने के लिए कैमरा देखना तो दूर पुलिस कुर्सी तक से नहीं उठी। आज जब व्यापारी का शव मिला है तो परिजनों के द्वारा थाने में हंगामा किया जा रहा है। 

​​​​​​ कालिंदी विहार निवासी 52 साल के विनोद कुमार का चांदी की पायल का काम था। पत्नी बबीता गुप्ता ने बताया कि 27 जुलाई को रात करीब साढे़ आठ बजे विनोद के मोबाइल पर किसी अनिल नाम के व्यक्ति का फोन आया था। अनिल ने उन्हें किसी स्थान पर बुलाया था। विनोद घर पर बोल कर गए थे कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएंगे।  आधे घंटे बाद जब उन्होंने कॉल किया तो फोन नहीं उठा। 15 मिनट बाद फिर से कॉल किया तो फोन बंद था। इसके बाद परिजन घबरा गए और ट्रांस यमुना थाने में पहुंचे। पत्नी ने बताया कि उन्होंने जब पुलिस को बताया कि उनके पति का फोन बंद आ रहा है उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका है। इस पर पुलिस ने कहा कि गायब होने पर 24 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी जाती है। अभी कोई सुनवाई नहीं होगी। यहां से चले जाइए। 24 घंटे तक परिजन घबराते रहे। इसके बाद जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने f.i.r. की जगह गुमशुदगी दर्ज कर ली। पत्नी बबीता और बेटी शैली ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि तलाशने के लिए गाड़ी में डीजल लगेगा। तलाशने के नाम पर 50 हजार रुपए लिए। इसके बाद वह भरोसा दिलाती रही कि  उसकी लोकेशन मिल गई है। वो बिल्कुल सुरक्षित हैं। आज रात को उनको लेकर सुपुर्द कर देंगे। वे जब भी थाने जाते पुलिस उनसे कभी कोल्ड ड्रिंक मंगाती तो कभी पानी की बोतल। इसके अलावा हंस-हंसकर वह चुटकी भी लेती। मंगलवार को उन्हें पता चला कि विनोद का मर्डर हो गया है, उनका शव मिला है। इधर पुलिस ने शव को अज्ञात में दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि एत्मादपुर में यमुना किनारे गायब होने के अगले दिन 28 जुलाई को शव मिला था। व्यापारी की हत्या की खबर सुनकर परिजनों ने थाने में जाकर हंगामा शुरू कर दिया, उन्होंने कहा कि घूस ले ली फिर भी नहीं खोजा गया। जिस दिन वह गायब हुए थे उसी दिन हमने अनहोनी की आशंका जताई थी, लेकिन 24 घंटे बाद आने की बात कहकर टहला दिया गया।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती बेटी।

अगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज विनोद जिंदा होते। इधर हंगामा होने के बाद मंगलवार को दोपहर में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। चर्चाएं हैं कि मुख्य आरोपी अनिल मृतक व्यापारी का दोस्त था। उसका व्यापारी के घर आना जाना था। उसने तीन लाख रुपए उधार लिए थे। विनोद उससे रुपए मांग रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने ही हत्या की है। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि व्यापारी विनोद गुप्ता का शव 28 अप्रैल को यमुना में मिला था। पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने के प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। आज दोपहर में शव की शिनाख्त हुई। मृतक की बेटी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की लापरवाही की वजह से उनके पिता की हत्या हुई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तीन हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इनके नाम अनिल, रोहित और विशाल हैं। एक संदीप अभी फरार है। विनोद द्वारा पैसे मांगे जाने पर उनकी हत्या की गई है।

मृतक व्यापारी विनोद गुप्ता।

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग हो रही, कई दाग लग चुके, कुछ मामलों पर डालें नजर

– जगदीशपुरा में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्यवाही नहीं की जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

– ट्रांस यमुना थाने में एक घायल के खिलाफ ही जानलेवा हमला और एसिड अटैक की धारा में झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

– ट्रांस यमुना थाने में एक चोरी की मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में पुलिस ने 36 घंटे हवालात में रखा। मोटरसाइकिल पुलिस ने जीडी पर दाखिल नहीं की। आरोप है कि 28 हजार रिश्वत भी ले ली। मामले में एसीपी की रिपोर्ट के बाद दो सिपाहियों पर कार्यवाही हुई है।

– ट्रांस यमुना थाने में पति-पत्नी के अंतरंग फोटो पुलिस ने ले लिए और उसकी शिकायत करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।

– ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हिरासत में रखकर उसे थर्ड डिग्री दी और उसका पैर तोड़ दिया। आरोप है उससे 50 हजार मांगे गए। मामले में जांच चल रही है।

– खेरागढ़ में पुलिस ने दो लोगों को अवैध हिरासत में रखकर उनसे 30 हजार ले लिए। मामले में पहले दरोगा पर गाज गिरी बाद में थानाध्यक्ष पर।

– शाहगंज में पुलिस ने तीन लोगों को अवैध हिरासत में रखकर उनकी पिटाई कराई और जबरन तहसील में ले जाकर बैनामा करा दिया। मामले में इंस्पेक्टर को सिर्फ लाइन हाजिर किया गया।

– लोहामंडी में एक गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर पुलिस ने सात हजार वसूल लिए। वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

– छत्ता पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी कर डीसीपी से शाबाशी ले ली, उसके बाद नाटकीय अंदाज में उन्हें छोड़ दिया। मामले में जांच चल रही है।

– पति और पत्नी का तलाक का केस चल रहा है और छत्ता पुलिस ने पति को दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया। मामले में जांच चल रही है।

– एक महिला की हत्या कर दी गई। कमला नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ जिसके बाद खुलासा हो सका। मृतका के भाई का आरोप है कि दरोगा ने दबिश के नाम पर एक लाख ले लिए।

रिश्वत लेने में यह पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित

-एसआई देवव्रत पांडे थाना सिकंदरा निलंबित वसूली के संबंध में

-एसआई गौरव राठी थाना सिकंदरा निलंबित वसूली के संबंध में

-एसआई नीरज कुमार थाना सिकंदरा निलंबित वसूली के संबंध में

-कांस्टेबल रवि थाना सिकंदरा निलंबित वसूली के संबंध में

-कांस्टेबल सोनू थाना लोहामंडी निलंबित वसूली के संबंध में

-एसआई राजकुमार थाना बासोनी निलंबित वसूली के संबंध में

-कांस्टेबल गुरप्रीत बासोनी निलंबित वसूली के संबंध में

-कांस्टेबल सुनील कुमार बासोनी निलंबित वसूली के संबंध में

-कांस्टेबल सुनील बासोनी निलंबित वसूली के संबंध में

-इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश थाना ट्रांस यमुना, सस्पेंड कब्जा कराने के संबंध में

-दरोगा सुरजीत, सस्पेंड कब्जा कराने के संबंध में

-इंस्पेक्टर शाहगंज जितेंद्र कुमार, लाइन हाजिर कब्जा कराने के संबंध में

-सैया थाने के कांस्टेबल शिशुपाल सिंह निलंबित वसूली के संबंध में

-खेरागढ़ के एसआई जयकुमार निलंबित अवैध वसूली के संबंध में

– ट्रांस यमुना थाने के कॉन्स्टेबल सुनील और उपेंद्र निलंबित बाइक को थाने में खड़ी कराने के संबंध में

Previous Post

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में तेज उफान

Next Post

ताजगंज में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
ताजगंज में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

ताजगंज में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साहित्य संगीत और कला साधना के साथ हुआ अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का आगाज

साहित्य संगीत और कला साधना के साथ हुआ अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का आगाज

September 22, 2023
जनता के हीरो और मसीहा के रूप में 24 महीने तक अपनी छाप छोड़ी आईपीएस केशव चौधरी ने

जनता के हीरो और मसीहा के रूप में 24 महीने तक अपनी छाप छोड़ी आईपीएस केशव चौधरी ने

December 2, 2024
पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

March 22, 2022
मारहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

मारहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.