आगरा। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आगरा में नगर निगम की टीम ने राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर उतारना शुरू कर दिए हैं। दोपहर से लेकर रात तक तेजी से पोस्टर उतारने का काम किया जा रहा था।
नगर निगम के अंतर्गत चार जोन हैं। इनमें हरीपर्वत, छत्ता, लोहामंडी और ताजगंज शामिल हैं। आचार संहिता लागू होते ही सभी जोन में सड़क किनारे अन्य स्थानों पर लगे हुए राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर उतारने के लिए टीम निकल पड़ी। भारी संख्या में पोस्टर बैनर उतारे गए हैं।











