• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गड्ढामुक्ति को नगर निगम में सड़कों पर उतारी रोड रिपेयरिंग मशीन

गड्ढामुक्ति को नगर निगम में सड़कों पर उतारी रोड रिपेयरिंग मशीन

November 12, 2024
in administration, Agra

आगरा। नगर निगम ने रोड रिपेयर पोर्टेबल मशीन का उपयोग शुरु कर दिया है। इस मशीन के सहारे कहीं भी सड़क पर हुए गड्ढे को जल्द भरा जा सकता है। इसके लिए अब अलग से कोई टेंडर उठाने की जरुरत भी नहीं है। मशीन बनाने वाली दिल्ली की कंपनी ट्रांसमेटा लाइट के साथ नगर निगम का गड्ढे भरवाने का भी करार है। इस समय नगर निगम द्वारा गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में ये मशीन मौके पर ही कम समय में रोड के गड्ढों को भरकर सड़कों को सरपट दौड़ने लायक बना रही है। इस मशीन का उपयोग रोस्टर बना कर विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है।

इस साल अधिक बारिश का असर सर्वाधिक नगर की सड़कों पर हुआ है। सड़के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिये हैं। इसके लिए साढ़े छह करोड़ रुपये की राशि भी निर्गत की जा चुकी है। लगभग तीन दर्जन से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। इसका काम भी प्रारंभ हो चुका है और अधिकांश सड़कें गड्ढामुक्त भी की जा चुकी हैं। इसके साथ ही साथ निगम इन्फ्रारेड रिसाइकिलिंग पॉट होल्स रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन का भी उपयोग कर रहा है। इस मशीन को कहीं भी आसानी से ले जाकर सड़कों के गड्ढे भरे जा सकते हैं। इस मशीन के द्वारा 1-2 मीटर के गड्ढे को आसानी से भरा जा सकता है। इस मशीन में पैच रिपेयर के लिए मेटेरियल का रीयूज भी किया जा सकता है। आगरा में पहली बार उपयोग की जा रही इस मशीन का पिछले दिनों मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने शुभारंभ करते हुए ट्रायल कराया था।

फिलहाल इन क्षेत्रों में चलाई जा रही मशीन

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पॉट होल रिपेयर मशीन के द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की पैच मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अभी तक इस मशीन का उपयोग चर्च रोड, दीवानी , देवी राम के सामने, गार्डन रोड, भावना क्लार्क फ्लाईओवर और बोदला सिंकदरा रोड के अलावा शमसाबाद रोड पर किया गया है। शहर के कई अन्य क्षे़त्रों में भी पैचवर्क के लिए बाकी मार्गों पर भी इसका उपयोग कर सड़कों के ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मशीन द्वारा सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को गर्म करने के उपरांत उसमें बिटुमिन मैटेरियल डाल कर पुनः गर्म करने के बाद रोलर द्वारा समतल कराया जाता है। इस मशीन द्वारा कराये गये पैच पुरानी सड़क के ही लेवल में होता है।

Previous Post

केबिल डालते समय तोड़ी लाइन, दो दिन से गंगाजल की सप्लाई ठप, कार्रवाई के आदेश

Next Post

जामा मस्जिद की सीढ़ियों का ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार  सर्वे कराने से संबंधित वाद में न्यायालय में बहस हुई

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
जामा मस्जिद की सीढ़ियों का ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार  सर्वे कराने से संबंधित वाद में न्यायालय में बहस हुई

जामा मस्जिद की सीढ़ियों का ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार  सर्वे कराने से संबंधित वाद में न्यायालय में बहस हुई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या

March 10, 2024

8 महीने बाद हाथ आया दो दर्जन से ऊपर मोबाइल चोरी करने वाला चोर

January 11, 2022
होली पर यात्रियों के लिए रोडवेज चलाएगा कई अतिरिक्त बसें

होली पर यात्रियों के लिए रोडवेज चलाएगा कई अतिरिक्त बसें

February 23, 2026
10 दिन में लंबित आवेदन निस्तारण न होने पर आशाओं का इंसेंटिव कटेगा: डीएम

10 दिन में लंबित आवेदन निस्तारण न होने पर आशाओं का इंसेंटिव कटेगा: डीएम

August 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.