• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लद्दाख-अरुणाचल पर चीन को लेकर राहुल ने सरकार को चेताया

लद्दाख-अरुणाचल पर चीन को लेकर राहुल ने सरकार को चेताया

April 8, 2022
in National, News, Politics, World

नई दिल्ली। यूक्रेन संकट का जिक्र कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को आगाह किया है। दिल्ली में वह शरद यादव से मिलने पहुंचे थे और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रूस जैसी हरकत चीन भी कर सकता है। दरअसल, सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि चीन देश के पावर ग्रिड को हैक करने की कोशिश कर रहा है। पिछले चार महीने में ही चीन ने तीन बार ऐसी कोशिश की लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। जब यही सवाल राहुल से हुआ तो उन्होंने कहा कि चीन के मुद्दे पर विपक्ष संसद में डिबेट चाह रहा था लेकिन यह नहीं होने वाला। यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र कर राहुल ने कहा कि रूस कहता है कि हम डोनबास और लुगांस्क रीजन को यूक्रेन नहीं मानते हैं। उस आधार पर रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया। उन्होंने कहा कि आक्रमण का लक्ष्य यूक्रेन और अमेरिका के एलांयस को तोड़ना है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यही प्रिंसिपल चीन हिंदुस्तान पर अप्लाई कर रहा है। जैसे रूस ने कहा है कि डोनबास और लुगांस्क यूक्रेन का नहीं है, वैसे ही चीन कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश आपका नहीं है और उन्होंने अपनी सेना बिठा रखी है। राहुल ने कहा कि सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है लेकिन मॉडल उधर है और चीन उसे यहां लागू कर सकता है। लेकिन सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है। अगर आपने सच्चाई को स्वीकार नहीं किया और तैयारी नहीं की तो जब मामला खराब होगा आप रीएक्ट नहीं कर पाएंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शरद यादव से मुलाकात करने के बाद महंगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि महंगाई समाज की कंडीशन से अलग होती है। जिस देश में शांति-सौहार्द्र नहीं होता है, उस देश में महंगाई बढ़ेगी, उस देश में नफरत बढ़ेगी। इकॉनमी नहीं चल सकती है और न ही रोजगार मिल सकता है। अगर देश को मजबूत बनाना है तो सबसे बड़ी चीज शांति और सामाजिक सौहार्द्र है। बीजेपी के लोग सोचते हैं कि नफरत फैलाकर, लोगों को डराकर, लोगों को मारकर इंडिया की इकॉनमी को मजबूत किया जा सकता है, वे गलतफहमी में हैं।

Previous Post

कोरोना से जंग में बड़ा फैसला, 10 से 18 प्लस वालों को लगेगी बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

Next Post

रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं, आरबीआई की मौद्रिक नीति जारी, ग्राहकों को एक और सुविधा मिली, बिना कार्ड के निकलेगा एटीएम से पैसा

Related Posts

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

February 15, 2026

आगरा। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में उसे समय खलबली मच गई जब तकनीकी क्षेत्र में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिला।...

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

February 14, 2026

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम...

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

कंगना रनौत के मामले में 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

February 13, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में बुधवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में पुलिस आख्या को...

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

आगरा में अखिलेश यादव बोले- यमुना जैसी थी वैसी ही है, सड़क उखड़ी है, नाले खुले पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी

February 12, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के...

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

February 11, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए इसे...

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर आगरा में भी विरोध

February 7, 2026

आगरा। फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर भारी विरोध हो रहा है। आगरा में भी विरोध शुरू हो गया है। शनिवार...

Next Post
रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं, आरबीआई की मौद्रिक नीति जारी, ग्राहकों को एक और सुविधा मिली, बिना कार्ड के निकलेगा एटीएम से पैसा

रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं, आरबीआई की मौद्रिक नीति जारी, ग्राहकों को एक और सुविधा मिली, बिना कार्ड के निकलेगा एटीएम से पैसा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत

April 26, 2022
नगर निगम में नाली, खरंजे की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

नगर निगम में नाली, खरंजे की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

January 22, 2025
अलीगढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, स्याही और टायर फेंके

अलीगढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, स्याही और टायर फेंके

April 27, 2025
मथुरा में भक्ति भावना में डूबे नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मथुरा में भक्ति भावना में डूबे नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

June 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी
  • एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
  • उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा
  • 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.