• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजनाथ बोले-23 साल की उम्र में ढाई-महीने तन्हाई में रहा

राजनाथ बोले-23 साल की उम्र में ढाई-महीने तन्हाई में रहा

June 25, 2023
in Agra, Politics

आगरा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा के कागारौल में जनसभा की। उन्होंने कहा, “25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। ये लोकतंत्र का गला घोंटना था। यह काला अध्याय हमेशा याद रखा जाएगा। हजारों की संख्या में नेताओं को उठाकर जेल में डाल दिया गया था।”

रक्षामंत्री ने कहा, “मैं भी उस समय एक जिले में जिलाध्यक्ष के रूप में काम करता था। उस वक्त मेरी उम्र 23 साल थी। मुझे भी जेल में डाला गया था। ढाई महीने तन्हाई में रखा गया था। 16 महीने जेल में रहा। मैं मानता हूं भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय 25 जून 1975 था।” राजनाथ सिंह यहां मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पटना में कांग्रेस अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक कर पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।

उन्होंने कहा, “आज वहीं कांग्रेस पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के साथ पटना में बैठक कर रही है। ये लोग पीएम मोदी को किसी भी तरह से सत्ता से बेदखल करना चाहते है। कांग्रेस कहती है कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, अगर लोकतंत्र खतरे में है। तो राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक या छत्तीसगढ़ में आपकी पार्टी ने कैसे जीत दर्ज की। इसका कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है।”

 उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रक्षा मंत्री संगठन के साथ ही प्रदेश का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल केवल आलोचना तक सीमित रह गए है। भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है। यही कारण है कि अब विपक्षी दल एकजुट होने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन आगामी चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जीएस धर्मेश, अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित, हेमेंद्र शर्मा, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, सुनील कर्मचंदानी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

एसीपी एत्मादपुर न्यायालय में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं का जमकर हंगामा

Next Post

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Next Post
सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

June 8, 2022
लोक अदालत में आएं, वादों को निपटाएं: नवीन कुमार

लोक अदालत में आएं, वादों को निपटाएं: नवीन कुमार

February 9, 2022

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

November 30, 2021
एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

February 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी
  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.