• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पद्मविभूषण रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से नगरवासी करेंगे श्रीराम कथा का श्रवण

पद्मविभूषण रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से नगरवासी करेंगे श्रीराम कथा का श्रवण

श्रीराम कथा के पोस्टर व आमंत्रण-पत्र का आयोजकों ने किया विमोचन

March 22, 2023
in administration, Agra, Cultural

आगरा। जय श्रीराम सेवा समिति की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन तीन से 11 अप्रैल तक ‘चित्रकूटधाम’ कोठी मीना बाजार में किया जा रहा है। ताजनगरी में पहली बार श्रद्धालुओं को पद्मविभूषण संत रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनने का पावन एवं पवित्र अवसर प्राप्त होगा। इससे पूर्व संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में श्रीराम कथा के पोस्टर व आमंत्रण-पत्र का समिति के सदस्यों ने विमोचन कर आगरावासियों को निमंत्रित किया।

मुख्य आयोजक सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की नौ दिवसीय श्रीराम कथा में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना हैं। कथा में एक दिन के लिए बाघेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने आने की स्वीकृति दे दी है।

मुख्य यजमान धनकुमार जैन ने बताया कि कथा से पूर्व 26 मार्च को कोठी मीना बाजार पर वैदिक मंत्रोचारण से भूमि पूजन और आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। एक अप्रैल को महिलायें श्री नाम के नाम की मेहँदी लगाएंगी। 2 अप्रैल को चिंताहरण मंदिर से महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हो कर कथा स्थल पहुंचेंगी। रामभद्राचार्य जी महाराज के द्वारा तीन से 11 अप्रैल तक निरंतर श्रीराम कथा का श्रवण रामभक्त करेंगे।

*कथा स्थल पर होगी 25 हज़ार श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था*
कैलाश मंदिर महंत निर्मल गिरी ने बताया कि प्रतिदिन 25 हज़ार श्रद्धालुओं में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था के लिए कोठी मीना बाजार पर एक लाख वर्ग फुट में पंडाल सजाया जा रहा है। जबकि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के आने पर एक लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों की सुविधा के लिए सोलह खंडों में विभाजित किया है। कथा स्थल पर 5 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

*भगवा ध्वज से सजेगा पंडाल*
पंडाल सहित पूरे मैदान को अध्यात्म के प्रतीक भगवा ध्वज से सजाया जायेगा। भक्तों को प्रतिदिन अलग-अलग तरह की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। जगद्गुरु को सुनने आगरा सहित कई शहरों से लोग आएंगे।

*शंकराचार्य करेंगे कलश यात्रा का उद्धाटन*
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि बद्रिका आश्रम से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज दो अप्रैल को कलश यात्रा का उद्धाटन करेंगे। जिसमे 11 बैंड की धुन पर 11 झांकियों के साथ 5 हज़ार महिलायें सिर पर कलश लेकर चलेंगी। इस अवसर पर सुनील विकल, राकेश अग्रवाल, प्रमोद चौहान, अशोक अग्रवाल, हरी नारायण चतुर्वेदी, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अजय अवागढ़, सुदेश वर्मा, दिनेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, आलोक जैन, पियूष सिंघल, अनमोल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

*रामभद्राचार्य का जीवन परिचय*
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पूर्वाश्रम नाम गिरिधर मिश्र चित्रकूट में रहने वाले एक प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं। वे रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं। वे चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दो मास की आयु में नेत्र की ज्योति से रहित हो गए थे और तभी से प्रज्ञाचक्षु हैं। वे बहुभाषाविद् हैं और 22 भाषाएँ बोलते हैं। उन्होंने 80 से अधिक पुस्तकों और चार महाकाव्य ग्रंथों की रचना की है। 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया।

Previous Post

प्रत्येक पौधे एवं प्राणी का संरक्षण आवश्यक: प्रो. बीडी जोशी

Next Post

खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

Related Posts

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

August 3, 2026

आगरा। जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा...

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

August 3, 2026

आगरा। आगरा के रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

Next Post
खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छुट्टी के दिन एसटीएफ ने खुलवाया विश्वविद्यालय,  कई रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए

छुट्टी के दिन एसटीएफ ने खुलवाया विश्वविद्यालय, कई रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए

October 28, 2022
आगरा का इंजीनियर पुडुचेरी में समुद्र में डूबा

आगरा का इंजीनियर पुडुचेरी में समुद्र में डूबा

January 1, 2023
पंजाब से एटीएम तोड़ने आए दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

पंजाब से एटीएम तोड़ने आए दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

December 23, 2023
डौकी में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी

डौकी में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी

March 4, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की
  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में
  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.