• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तेज बारिश से सड़क 18 फीट नीचे धंस गई, एक युवक मलबे में दब गया

तेज बारिश से सड़क 18 फीट नीचे धंस गई, एक युवक मलबे में दब गया

उसे बचाने के लिए आए अन्य दो युवक भी नीचे गिर गए, तीनों बचाये गए

June 16, 2025
in accident, administration, Agra

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी बिहार में सोमवार सुबह तेज बारिश के कारण 35 साल पुराना भूमिगत नाला क्षतिग्रस्त हो गया। नाला क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़क 18 फीट नीचे धंस गई।  एक युवक मलबे में दब गया। उसे बचाने आए दो युवक भी नीचे गिर गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों को बचा लिया।

सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाले तीन युवक अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। तेज बारिश के कारण सड़क पर जगह जगह पानी भरा हुआ था। इसी बीच आरबी डिग्री कॉलेज के मोड़ के पास पहुंचते ही सबसे आगे चल रहा गौरव पुत्र श्यामवीर निवासी गुलाब नगर अचानक सड़क धंसने के कारण करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। गौरव को गड्ढे में अचानक से गिरता देख उसके साथी कृष्णा और राहुल उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गए। कृष्णा और राहुल खुद भी गड्ढे में जाकर फंस गये। मौके पर मौजूद भीड़ ने जब युवकों का शोर सुना तो आसपास काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। युवक को मलबे से निकालने के लिए फावडे़ से मलबा हटाने का प्रयास किया। मगर कामयाबी नहीं मिली। रस्सी से निकालने का प्रयास भी विफल रहा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई। इसके बाद ही तीनों बाहर आ सके। इस घटना से कार्यदायी संस्था जल निगम की लापरवाही उजागर होती है, जो इस तरह के कार्यों के दौरान पहले भी लापरवाही बरतती रही है।जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवक को सकुशल सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला जा सका। गौरव के पैर में चोट लगी है। 

Previous Post

सदर में तंदूर कारीगर का संदिग्ध हालत में शव मिला

Next Post

डायरेक्ट सब रजिस्ट्रार भेजें ताकि भूमाफियाओं पर अंकुश लगे: अरिदमन सिंह

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
डायरेक्ट सब रजिस्ट्रार भेजें ताकि भूमाफियाओं पर अंकुश लगे: अरिदमन सिंह

डायरेक्ट सब रजिस्ट्रार भेजें ताकि भूमाफियाओं पर अंकुश लगे: अरिदमन सिंह

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मकर संक्रांति पर कहीं खिचड़ी भोज तो कहीं गुड़ तिल की मिठाइयां बांटी गईं

मकर संक्रांति पर कहीं खिचड़ी भोज तो कहीं गुड़ तिल की मिठाइयां बांटी गईं

January 14, 2023
बिल्डर ने एक ही जमीन कई बार बेची, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

बिल्डर ने एक ही जमीन कई बार बेची, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

October 30, 2025
एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों का कैश निकालने वाले दो शातिर पकड़े

एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों का कैश निकालने वाले दो शातिर पकड़े

September 6, 2024
वारंटी पकड़ने गए दो दारोगाओं पर वारंटी के परिजनों ने बोला हमला, फाड़ी वर्दी

वारंटी पकड़ने गए दो दारोगाओं पर वारंटी के परिजनों ने बोला हमला, फाड़ी वर्दी

September 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.