आगरा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एसएसपी आगरा के कार्य की सराहना की है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मेरठ में तैनाती के दौरान वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई की थी। माफिया की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपने ट्विटर हैंडल से बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान आप सभी की कर्मठता, उत्कृष्ट सेवा, भावना व अटूट कर्तव्य परायणता को रेखांकित करता है। आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा समर्पण और अनुशासन की गौरवशाली परंपरा के श्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं।
बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी समेत पांच पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की है।












