• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रिजल्ट सही कराने के लिए सुनवाई नहीं होने पर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़कर अंदर घुसे छात्र

रिजल्ट सही कराने के लिए सुनवाई नहीं होने पर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़कर अंदर घुसे छात्र

बोले- 17 हजार छात्रों को नॉट क्वालिफाइड दिखा दिया गया

December 11, 2023
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी और छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। रिजल्ट सही कराने के लिए आए छात्रों की संख्या अधिक देखकर गेट पर ताले डाल दिए गए। ताले लगे देखकर छात्र और पदाधिकारी आक्रोशित हो गए, उन्होंने गेट तोड़ दिया और अंदर घुस गए। छात्रों का कहना था कि ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जहां छात्रों को देखकर ताले डाल दिए जाते हैं।

समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव और वरिष्ठ छात्र नेता गौरव यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। अमित प्रताप का कहना था कि विश्वविद्यालय के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के नाम पर अधिकारी चिकने घड़े बने हुए हैं। समस्याओं को लेकर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से छात्र कई बार मुलाकात कर चुके हैं लेकिन सिर्फ लॉलीपॉप दिया जा रहा है। छात्र नेता गौरव यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अभी पिछले दिनों प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है जिसमें वैकल्पिक विषय फूड न्यूट्रिशन में चारों जिलों के लगभग 17 हजार छात्रों को नॉट क्वालिफाइड दिखा दिया गया है। आज जब विश्वविद्यालय में कुलपति से मुलाकात करने के लिए आए हैं तो विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ताले डाल दिए हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि कुलपति और कुलसचिव ने अंदर आने के लिए मना किया है। इस बात को सुनकर छात्र आक्रोशित हो गए और वह गेट पर चढ़ गए।

गेट पर चढ़ते हुए सपा छात्रसभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव और वरिष्ठ छात्र नेता गौरव यादव।

इसके बाद गेट तोड़कर अंदर घुस गए। हंगामा होता देखकर परीक्षा नियंत्रण डॉक्टर ओम प्रकाश, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह मौके पर आ गए। छात्रों ने उनसे कहा कि आखिर आप हमारा भविष्य क्यों खराब कर रहे हैं। छात्र नेता गौरव यादव ने यह भी कहा कि हमें पता है आप यह चाहते हैं छात्र परेशान हो जाएं और प्राइवेट विश्वविद्यालय में जाकर प्रवेश लें। परीक्षा नियंत्रक ने सात दिन के अंदर समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया।

गेट तोड़कर अंदर घुसते हुए छात्र।

प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष आगरा कॉलेज अंकित शर्मा, इकाई अध्यक्ष विश्वविद्यालय विजय यादव, पूनम , श्रेया कुमारी, प्रियंका, ट्विंकल, बलदाऊ ठाकुर, अभिषेक रॉय,राज कुशवाह, पवन सिंह, आशीष यादव, ललित राज, जितेंद्र धनगर, ओम पंडित आशीष ठाकुर, शादाब पठान, विकास चौधरी, प्रियांशु शर्मा, अंकित शर्मा, विक्की यादव, आदित्य चौहान, जयंत चाहर, शिवम बघेल, अंकित कुशवाहा, संजय यादव, अमन पिप्पल, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र प्रजापति, गोविंद यादव, आकाश यादव, अमन पंडित, प्रशांत पंडित, आकाश चाहर, नितिन चाहर, अमन खान, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित तोमर, प्रवीण कुंअर, शांतनु शर्मा, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

आठ महीने से जिस इनामी को सिकंदरा पुलिस नहीं पकड़ पाई उसे कमला नगर पुलिस ने पकड़ लिया

Next Post

झगड़े की दो घटनाओं में तीन लोग घायल

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
झगड़े की दो घटनाओं में तीन लोग घायल

झगड़े की दो घटनाओं में तीन लोग घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट: बहुत कठिन है डगर पनघट की

पूर्वांचल में बाहुबलियों की साख इस बार दांव पर

February 26, 2022
शाहगंज में बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव, एक सप्ताह से नहीं दिखे थे

शाहगंज में बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव, एक सप्ताह से नहीं दिखे थे

March 17, 2024
टेंट वाली भाड़े की कुर्सी-मेज पर परीक्षाएं  करा रही  यूनिवर्सिटी

टेंट वाली भाड़े की कुर्सी-मेज पर परीक्षाएं करा रही यूनिवर्सिटी

February 17, 2024
बस खाई में गिरी, 22 तीर्थयात्रियों के मरने की आशंका

बस खाई में गिरी, 22 तीर्थयात्रियों के मरने की आशंका

June 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.