आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को मंगलवार को जैसे ही पुलिस ने नजर बंद किया वह पुलिस के ऊपर गुस्सा हो गए। वह बोले हर बार मुझे ही क्यों रोकते हो। अपराधियों को तो दो घंटे में ही पुलिस छोड़ देती है। वह कासगंज जाने पर अड़ गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राणा सांगा पर संसद में बयान देने के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं। करणी सेना के द्वारा उनके आवास और काफिले पर हमला भी किया जा चुका है। मंगलवार को वह कासगंज जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। उसके बाद वह काफी नाराज हो गए। वह बोले 12 मार्च को करणी सेना के कार्यक्रम की पुलिस ने अनुमति क्यों दी थी। इस कार्यक्रम में हथियार दिखाए गए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे घेरकर बैठ जाते हो। अपराधियों को क्यों नहीं पकड़ते हो।











