दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तान ने भारत की ओर से स्ट्राइक किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। भारत ने मुजफ्फराबाद, सियालकोट, बहावलपुर समेत कई ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। अब भारतीय सेना ने भी हमले की पुष्टि कर दी है।
इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं। अन्य ब्यौरा जुटाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है।
पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। यहां कम से कम पांच आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है।
सेना की तरफ से कर्नल सोफिया और एयरफोर्स की ओर से व्योमिका सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में घुसकर कैसे लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल और जैश के ठिकाने को तबाह कर दिया। सेना ने अपने कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के हमले का वीडियो भी जारी किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत की सेना ने बॉर्डर पर भी खेला कर दिया है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बॉर्डर पर 13वें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। मगर, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया है। पहलगाम हमले का बदला लेने में यूं हीं 14 दिन नहीं लगे। दिल्ली में दिन रात तैयारी चल रही थी कि किन जगहों पर हमला करना है। दरअसल, भारत आतंकियों के नर्क भेजने की तैयारी कर रहा था। आज के हमले से कम से कम यही पता चलता है। भारत ने जिन जगहों को तबाह किया था, वह हाफिज सईद और मसूद अजहर के मदरसे थे। यहां पर ही छोटे बालकों का ब्रेन वॉश करके आतंकी बनाया जाता था।
ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज चुका है। पूरे देश में सेना को वाहवाही मिल रही है। शुभम द्विवेदी की पत्नी का सवेरे-सवेरे बयान आया है उनकी पत्नी ने कहा, ‘मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था, जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।











