• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लेखपाल की कार में मिले 10 लाख रुपये, 500-500 की थी गड्डियां

लेखपाल की कार में मिले 10 लाख रुपये, 500-500 की थी गड्डियां

आय से अधिक संपत्ति को लेकर चार माह पूर्व शिकायत भी हुई थी

December 21, 2023
in administration, Agra, Corruption, Crime

आगरा। लेखपाल भीमसेन की गाड़ी गुरुवार सुबह फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शाहगंज थाने में खोली गई। गाड़ी के अंदर से 10 लाख रुपए बरामद हुए। इसके बाद खलबली मच गई। अधिकारियों के द्वारा लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। चर्चाएं हैं कि लेखपाल के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है।

बुधवार रात दो लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी कि लेखपाल की गाड़ी में 10 लाख रुपए रिश्वत के रखे हुए हैं। लेखपाल मौके से भाग गए थे। पुलिस गाड़ी को थाने ले गई थी।  सुबह फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में गाड़ी को खोला गया। गाड़ी में से 10 लाख रुपए बरामद हुए। पांच लाख कार के डैशबोर्ड में और पांच लाख कार के पिछले हिस्से में रखे हुए थे। आरोपी लेखपाल भीमसेन के बेटे ने आरोप को निराधार बताया। बेटे ने कहा पैसा हमारा है हम सबूत देने के लिए तैयार हैं। लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भीमसेन के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति बताई जा रही है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर चार माह पूर्व इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। इस जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा का कहना है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेखपाल के विरुद्ध जो भी शिकायतें मिली हैं, उन सभी की जांच होगी।

लेखपाल भीमसेन को नौकरी करते हुए 25 साल का समय हो गया है। बागला एंक्लेव में भीमसेन के तीन फ्लैट हैं। शास्त्रीपुरम स्थित बाबूजी चौराहा, नौमील चौराहा में भाई के साथ, कागारौल मांगरौल जाट में रिश्तेदार के साथ पेट्रोल पंप है। मलपुरा में तीन कालेज हैं, जबकि नर्सिंग स्कूल खुलने जा रहा है। यही नहीं, आगरा-जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास 28 बीघा भूमि है। इसमें आधी भूमि में एक विधायक की भी हिस्सेदारी है। नौमील में आठ बीघा में किन्नू के बाग हैं। 12 से 14 बीघा भूमि गामरी गांव जगनेर रोड में है। इसके अलावा शहर के कई अन्य क्षेत्रों में लेखपाल साथियों के साथ भी भूमि शामिल है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। वहीं, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा का कहना है कि लेखपालों के भ्रष्टाचार को लेकर जो भी लंबित शिकायतें हैं उनकी फाइल तलब की गई हैं।

Previous Post

सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

Next Post

औटा चुनाव: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, महामंत्री बने डॉ. संजय मिश्रा

Related Posts

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

May 3, 2026

आगरा। जगनेर के एक गांव में शुक्रवार को खेत में तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा...

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद...

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार वर्ष की बालिका से कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ किए...

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

Next Post
औटा चुनाव: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, महामंत्री बने डॉ. संजय मिश्रा

औटा चुनाव: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, महामंत्री बने डॉ. संजय मिश्रा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडी समिति परिसर में देखी व्यवस्थाएं

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडी समिति परिसर में देखी व्यवस्थाएं

May 9, 2024
भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

September 22, 2022
कालेज संचालकों को विश्वविद्यालय के बकाये मामले में हाईकोर्ट से राहत

कालेज संचालकों को विश्वविद्यालय के बकाये मामले में हाईकोर्ट से राहत

August 6, 2022
फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीएससी और बीकॉम का प्रभार

फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीएससी और बीकॉम का प्रभार

September 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या
  • बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन
  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.