• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
औटा चुनाव: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, महामंत्री बने डॉ. संजय मिश्रा

औटा चुनाव: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, महामंत्री बने डॉ. संजय मिश्रा

रात दो बजे परिणाम हुआ घोषित, विश्वविद्यालय के हालात सुधारने को प्रोफेसर पुष्पेंद्र को बंपर वोटिंग

December 21, 2023
in Agra, Education

आगरा। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) चुनाव के नतीजे देर रात दो बजे जारी हो गए हैं। अध्यक्ष का ताज प्रो. पुष्पेंद्र सिंह और महामंत्री का ताज डॉक्टर संजय मिश्रा के सिर सजा है। प्रो. पुष्पेंद्र सिंह पूर्व में उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वह शिक्षकों के बीच में फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। विश्वविद्यालय के हालातों को सुधारने के लिए उन्हें बंपर वोट पड़े हैं।

बता दें कि गुरुवार दोपहर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सात मुख्य पदों के साथ-साथ फुपुक्टा प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए शिक्षकों ने बीवीआरआई, बिचपुरी में मतदान किया। 896  मतदाता ने अपने मदाधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में 42 प्रत्याशी थे। मतदान के बाद  अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष के तीन पद, एक पद महिला, संयुक्त सचिव के दो पद, एक पद महिला के लिए, कोषाध्यक्ष एक पद, फुपुक्टा प्रतिनिधि दो पद, कार्यकारिणी सदस्य 10 पद के लिए मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर अनुराग पालीवाल, डॉक्टर कुलदीप सिंह, महिला पद पर डॉक्टर पूनम तिवारी, महामंत्री पद पर डॉक्टर संजय मिश्रा, संयुक्त सचिव पुरुष पद पर डॉ. संतोष कुमार, महिला पद पर प्रोफेसर अनुपम सक्सैना, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. पीके दीक्षित, फुपुक्टा डेलीगेट पद पर डॉ. रणवीर सिंह विजयी घोषित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र चौहान, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. हवा सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉक्टर दिग्विजय नाथ, प्रोफेसर शिति दुबे, डॉक्टर मित्रपाल, डॉक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चुने गए हैं। सभी जीतने वाले शिक्षकों को फुपुक्टा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉक्टर बीके सिंह, डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. राजकिशोर सिंह, डॉ. अमित अग्रवाल डॉ. एंड्रयू प्रकाश, डॉ. अमित रावत, डॉ. आनंद टाइटलर, डॉ. भूपेंद्र यादव ने बधाई दी है।

किसे कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद पर

डॉ. अनुराधा गुप्ता बीडी जैन कन्या महाविद्यालय को 105 , डॉ. अमर धारीवाल केआर पीजी कॉलेज मथुरा को 68, प्रो. अवधेश कुमार जौहरी आगरा कॉलेज को 63, डॉ. दिगप्रताप सिंह नारायण कॉलेज शिकोहाबाद को 151, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह को  आगरा कॉलेज को 189, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कॉलेज को 300 वोट मिले।

उपाध्यक्ष  पद पर

डॉ. अनुराग पालीवाल आगरा कॉलेज को 511, डॉ. कुलदीप सिंह नारायण कॉलेज को 378, डॉ. प्रवीन त्यागी सेंट जोंस कॉलेज को 269, डॉ. संजीव मोहन शर्मा एसआरके पीजी कॉलेज फिरोजाबाद को 334, निर्मला सिंह ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय टूंडला को 347, डॉ. पूनम तिवारी आरबीएस कॉलेज को 511 वोट मिले।

महामंत्री पद पर

डॉ. चंद्रवीर सिंह आगरा कॉलेज को 75, डॉ. निशांत चौहान आरबीएस कॉलेज को 329, डॉ. विक्रम सिंह आगरा कॉलेज को 128, डॉ. संजय कुमार मिश्रा आरबीएस कॉलेज को 351 वोट मिले। डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की। डॉ. निशांत चौहान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। डॉक्टर चौहान पूर्व में महामंत्री रह चुके हैं। 

संयुक्त सचिव पर

डॉ. अमित चौधरी आगरा कॉलेज को 182, डॉ. मनोज पांडेय आरबीएस कॉलेज को 324, डॉ. संतोष कुमार एसआरके पीजी कॉलेज फिरोजाबाद को 355, प्रो. अनुपम सक्सेना बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय को 582, डॉ. निधि शर्मा आगरा कॉलेज को 280 वोट मिले।।

कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार आरबीएस कॉलेज को 396, डॉ. पीके दीक्षित आगरा कॉलेज को 452 वोट मिले।

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान रहेगा सर्वोपरि: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह

अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह।

आगरा। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह ने DLA से बातचीत में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की समस्याओं का भी समय से समाधान हो। इसके लिए वह अधिकारियों से वार्ता करेंगे। यह विश्वविद्यालय छात्रों से ही है। अधिकारियों को यह बात समझनी होगी। प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकारी इस विश्वविद्यालय को खत्म करने में लगे हुए हैं। वह निजी विश्वविद्यालय को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बात का विरोध किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय की छवि को सुधारने के लिए अगर आंदोलन की भी आवश्यकता पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आवासीय विंग के शिक्षकों के अलावा महाविद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मान देना होगा। अभी तक देखा गया है कि अधिकारी सिर्फ आवासीय विंग के शिक्षकों को ही तवज्जो देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी शिक्षकों को अपने साथ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शिक्षकों ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे।

महामंत्री पद पर जीत हासिल करने के बाद डॉक्टर संजय मिश्रा। साथ में हैं पूर्व महामंत्री डॉ. एके सिंह, डॉ. गौरव कौशिक व अन्य।
महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वालीं डॉक्टर पूनम तिवारी।
Previous Post

लेखपाल की कार में मिले 10 लाख रुपये, 500-500 की थी गड्डियां

Next Post

विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक पुलिसकर्मी तो स्वाट भंग होने के बाद एसओजी में तैनात हुआ

एक पुलिसकर्मी तो स्वाट भंग होने के बाद एसओजी में तैनात हुआ

October 8, 2023
नकल के लिए जबरन प्रति पेपर 500 रुपये मांगे जा रहे, परीक्षा छोड़ रहा छात्र

नकल के लिए जबरन प्रति पेपर 500 रुपये मांगे जा रहे, परीक्षा छोड़ रहा छात्र

February 5, 2024
सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

सावधान! पुलिस अधिकारियों का नजदीकी बताकर कुछ लोग कर रहे बड़े खेल, रहें सतर्क

October 28, 2023
कूटरचित डिग्री देने पर विवि के कुलसचिव, वित्तअधिकारी, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पर एफआईआर

कूटरचित डिग्री देने पर विवि के कुलसचिव, वित्तअधिकारी, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पर एफआईआर

April 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.