• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

विवि के चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का सालों तक रिजल्ट नहीं देने में लगी एफआर कोर्ट ने की निरस्त

माइंडलोजिक्स और सुभ्राटेक एजेंसी के खिलाफ दर्ज हुई थी हरीपर्वत में एफआईआर

December 22, 2023
in Agra, Court, Education

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में वर्ष 2013 में परीक्षा संबंधी कार्य करने वाली एजेंसी माइंडलोजिक्स और वर्ष 2014 में काम करने वाली एजेंसी सुभ्राटेक पर चार्टों में हेरफेर करने, छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं करने, बीच में काम छोड़कर भाग जाने, छात्रों का रिजल्ट सही नहीं करने संबंधी मामले में तत्कालीन कुलसचिव की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में विवेचक ने बिना साक्ष्य के ही एफआर लगा दी। मामले में तत्कालीन कुलसचिव ने एफआर निरस्त करने की मांग की थी। विश्वविद्यालय अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एफआर को निरस्त कर दिया है। पुनः विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। अब नए सिरे से यह विवेचना फिर से होगी।

माइंडलोजिक्स पर क्या थे आरोप, जानें

तत्कालीन कुलसचिव केएन सिंह ने हरीपर्वत थाने में तहरीर देकर कहा था कि माइंडलोजिक्स एजेंसी को परीक्षा संबंधी कार्य दिया गया था। एजेंसी की तरफ से शैलेंद्र टंडन मैनेजर थे। वह आगरा के ही रहने वाले थे। शैलेंद्र टंडन ने वर्ष 2013 का रिजल्ट सही तरीके से तैयार नहीं किया था। स्थानीय लोगों से उनकी मिली भगत थी। 2013 से उनसे चार्ट मांगे गए लेकिन यह 2015 से उपलब्ध कराना शुरू कराए गए। एजेंसी द्वारा वर्ष 2013 की परीक्षा की समाप्ति के तीन वर्ष बाद चार्ट उपलब्ध कराए गए, उसमें भी करीब 30559 छात्रों का परीक्षाफल अपूर्ण था। इस वजह से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि एक छात्रा को दो सीरियल नंबर पर दो मार्कशीट जारी की गई। गोपनीय विभाग में उपलब्ध कराए गए चार्ट में अलग नंबर थे और परीक्षा विभाग में मौजूद चार्ट में अलग नंबर। कुलसचिव ने कहा था कि चार्टों में अंको की हेराफेरी उक्त एजेंसी द्वारा की गई है। इसके जिम्मेदार शैलेंद्र टंडन हैं। विलंब से परीक्षाफल घोषित करने, परीक्षाफल अपूर्ण रखने, विलंब से फाइनल डेटा और अधिकांश चार्ट उपलब्ध कराने के लिए शैलेंद्र टंडन और एजेंसी के  मार्केटिंग ऑफिसर राघव नारायण दोषी हैं। तहरीर पर  पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में विवेचक अभय प्रताप सिंह के द्वारा एफआर लगा दी गयी।  कुलसचिव केएन सिंह के द्वारा विश्वविद्यालय के अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित के माध्यम से कोर्ट में एफआर को चुनौती दी गई। शुक्रवार को मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। अधिवक्ता ने कहा कि विवेचक ने मामले की गंभीरता से जांच नहीं की है। ना ही कुलसचिव के बयान लिए हैं। विवेचक ने आरोपियों के साथ मिलकर पूरे मामले में लीपापोती कर दी है। कोर्ट ने अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद विवेचक द्वारा की गई विवेचना को गलत पाया और अपने आदेश में एफआर को निरस्त करते हुए कहा है विवेचना अधिकारी ने सही तथ्यों की निष्पक्ष जांच नहीं की है और अंतिम आख्या प्रेषित कर दी है। कोर्ट के आदेश के बाद अब दोबारा मामले में विवेचना होगी। शैलेंद्र टंडन और राघव नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ्राटेक पर क्या आरोप थे, जानें

कुलसचिव केएन सिंह ने वर्ष 2016 में हरीपर्वत थाने में तहरीर दी की वर्ष 2014 के समस्त परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी सुभ्राटेक द्वारा परीक्षा परिणाम संबंधी डाटा विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके साथ ही एजेंसी का परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य भी संतोषजनक नहीं था। इसलिए कई बार एजेंसी को नोटिस भी दिए गए। एजेंसी के कार्यों में सुधार न होने के कारण वर्ष 2015 की परीक्षा कार्य नई एजेंसी को देना तय कर लिया गया। 2015 के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं और पुरानी एजेंसी के द्वारा डाटा नहीं दिया गया है। इस कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। यही नहीं एजेंसी अपने कार्य स्थल से भी गायब हो गई है, जिस वजह से कई छात्रों का परीक्षा परिणाम अधर में लटक गया है। डाटा नहीं मिलने के कारण पांच लाख से ऊपर छात्रों के फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने छात्रों के परीक्षा परिणाम में भी संशोधन नहीं किया है। एजेंसी द्वारा डाटा नहीं दिया जाना एक आपराधिक कृत्य है। एजेंसी के डाटा नही देने की वजह से आठ जनपदों के महाविद्यालय के छात्र उग्र हो सकते हैं। कोई हिंसा भी संभव है। इससे कानून व्यवस्था भंग हो सकती है। मामले में पुलिस ने प्रशांत गिरी, सुशांत गिरी, मैनेजर अतिरेक द्विवेदी, सुमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचक द्वारा मामले में एफआर लगा दी गई थी। कुलसचिव ने अधिवक्ता अरुण कुमार दीक्षित के माध्यम से कोर्ट में इसे चुनौती दी थी। अधिवक्ता अरुण कुमार दीक्षित ने कोर्ट में अपनी दलील में कहा कि एजेंसी छात्रों का डाटा लेकर भाग गई। इस वजह से छात्रों का भविष्य चौपट हो गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय में जमकर प्रदर्शन भी किये। एजेंसी की बजह से विवि की आर्थिक हानि भी हुई। विवेचक पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपियों के साथ में सांठगांठ कर ली और विवेचना में लीपापोती कर दी। कोर्ट ने एफआर को निरस्त करते हुए पुनः विवेचना करने के आदेश दिए हैं।

एजेंसी पर एफआईआर थी, मामला कोर्ट में था, अधिकारियों ने भुगतान भी कर दिया

आगरा। एजेंसी के खिलाफ किसी और ने नहीं कुलसचिव ने ही एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बावजूद बाद में आए अधिकारियों ने उसका भुगतान कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कमीशन के लालच में यह भुगतान किया गया। भुगतान किए जाने की विजिलेंस के द्वारा भी अलग से एक एफआईआर में जांच की जा रही है। इसमें कई अधिकारी फंस सकते हैं। एक अधिकारी ने विश्वविद्यालय के अधिवक्ता से भी सलाह ली थी कि क्या एजेंसी का भुगतान किया जा सकता है उन्होंने मना कर दिया था। इसके बावजूद भुगतान कर दिया गया है।

माइंडलोजिक्स और सुभ्राटेक एजेंसी के खिलाफ चार्टों में फर्जीवाड़ा करने और छात्रों का डाटा लेकर भागने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विवेचक ने इसमें एफआर लगा दी थी। कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद एफआर निरस्त कर दी है। अब पुनः विवेचना के आदेश दिए हैं।

डॉ. अरुण कुमार दीक्षित विश्वविद्यालय अधिवक्ता

Previous Post

औटा चुनाव: प्रो. पुष्पेंद्र सिंह के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, महामंत्री बने डॉ. संजय मिश्रा

Next Post

मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संविदा कर्मियों को जल्द किया जाए स्थाई, राज्य मंत्री ने की मांग

December 13, 2021
घर में घुसकर महिला के गले पर फिल्मी स्टाइल में चलाया चाकू

घर में घुसकर महिला के गले पर फिल्मी स्टाइल में चलाया चाकू

April 19, 2024
यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर भारत की सुरक्षा तैयारियों का पीएम मोदी ने लिया जायजा

यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर भारत की सुरक्षा तैयारियों का पीएम मोदी ने लिया जायजा

March 13, 2022

सपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, अब विनय अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव

January 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.