• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीएससी और बीकॉम का प्रभार

फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीएससी और बीकॉम का प्रभार

पुलिस और एसटीएफ भी यह जानकार हैरान, अधिकारी भी हैं निशाने पर

September 8, 2022
in Agra, Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में रोजाना नए-नए कारनामे उजागर होते रहते हैं। तमाम जांचें चलने के बावजूद  कोई असर नहीं पड़ रहा है। नया मामला हैरान कर देने वाला सामने आया है। फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीकॉम और बीएससी विभाग का प्रभारी बना दिया गया है। इस कर्मचारी को एसआईटी ने अभी तक के सबसे बड़े फर्जीवाड़े में जेल भेजा था। विशेष सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों और एसटीएफ के संज्ञान में यह मामला पहुंच गया है। वह भी यहां के सिस्टम को देखकर हैरान हो गए हैं।

B.Ed 2005 फर्जीवाड़े की हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में एसआईटी ने जांच की थी। कई बाबुओं को एसआईटी ने जेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों और एसटीएफ के संज्ञान में आया है कि फर्जी वेरिफिकेशन भेजने के मामले में सत्येंद्र कुमार उर्फ लल्लू भी जेल गया था। अभी वह जमानत पर बाहर है।  परीक्षा नियंत्रक ने उसे बीएससी और बीकॉम के विभागों का  प्रभारी बना दिया है। फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को उन्होंने इतना अहम पद कैसे दे दिया? यह जानकर पुलिस और एसटीएफ भी हैरान हैं। एक और बात से अधिकारी हैरान हैं कि फर्जीवाड़े में जेल गए देवेंद्र से भी यूनिवर्सिटी क्यों गोपनीय काम करा रही थी?  बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में तो मुख्यमंत्री ने एसटीएफ जांच भी बैठा दी है। जेल गए कर्मचारी को विभाग प्रभारी बनाए जाने के मामले में एसटीएफ और पुलिस अधिकारी भी उनसे पूछताछ कर सकते हैं। 

एसटीएफ विश्वविद्यालय के सभी मामलों की जांच करेगी। वह विश्वविद्यालय में ही कैंप करेगी। मुख्यमंत्री ने यहां बिल्कुल सफाई करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि एसटीएफ के द्वारा जिन बिंदुओं पर जांच की जायेगी उनमें बिना नक्शा पास कराए 40 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी कर देने, बिना टेंडर के लाखों रुपए के काम दिए जाने, एक ही मैनेजमेंट के कॉलेजों को केंद्र बनाए जाने, कॉलेजों में फर्नीचर नहीं होने पर भी केंद्र बनाए जाने, B.Ed के कई सत्रों के फर्जीवाड़े, विज्ञापन पर भारी खर्च किए जाने, मानक पूरे नहीं करने वाले कॉलेजों को भी केंद्र बनाए जाने, जेल गए कर्मचारियों को नियुक्ति दिए जाने आदि मामले भी शामिल होंगे।  एसटीएफ पूरे मामले की जड़ तक जांच करेगी। एसटीएफ को जांच करता देख अधिकारियों की भी हालत पतली है। पूर्व में कई अधिकारियों के खिलाफ  मुकदमे भी लिखे गए हैं। इनमें पूर्व कुलपतियों सहित कई अन्य अधिकारी और प्रोफेसर भी शामिल हैं। दो  कुलपतियों की भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस जांच चल रही है।

इधर जेल गए बाबू को प्रभारी बनाए जाने पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि वह परीक्षा नियंत्रक से इस मामले में बात करेंगे। आखिर इसे प्रभारी कैसे बना दिया गया पूछेंगे। मामले का परीक्षण कर निराकरण किया जाएगा।

Previous Post

मंटोला थानाध्यक्ष ने शराबियों को दिलाई शपथ — ना तो शराब पिएंगे, न ही पीने देंगे

Next Post

सिपाही का शराब पीते हुए हुआ वीडियो वायरल

Related Posts

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

Next Post
सिपाही का शराब पीते हुए हुआ वीडियो वायरल

सिपाही का शराब पीते हुए हुआ वीडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला का चाकू से गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला का चाकू से गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2023
कोरोना वायरस के नए वैरियंट के दो और मरीज मिले

कोरोना वायरस के नए वैरियंट के दो और मरीज मिले

January 1, 2024
नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

April 22, 2022
तूफान के साथ हुई तेज बारिश, मंदिर का गुंबद धराशाई

तूफान के साथ हुई तेज बारिश, मंदिर का गुंबद धराशाई

March 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.