आगरा। एमजी रोड धाकरान चौराहे के पास स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर को रविवार रात दो बजे चोर ने निशाना बना लिया। मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दानपात्रों के ताले तो़ड़कर उसमें रखे रुपये निकालकर ले गए।
धाकरान चौराहे के पास एमजी रोड पर दशकों पुराना मां चामुंडा देवी का मंदिर है। मंदिर के पुजारी हरिओम शास्त्री रात में अपने घर बिचपुरी चले जाते हैं। सुबह चार बजे पुजारी मंदिर के द्वार खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। चोर ने मंदिर के अंदर रखी मूर्तियों को हाथ नहीं लगाया था। सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे तो ताला टूटा मिला। मंदिर पर लगे सीसीटीवी में चोर की फुटेज आई है। वह हाथ में एक लोहे की राड लेकर आया था। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।











