आगरा। मंगलवार को जगनेर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है। पुलिस के द्वारा कार सवार को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
राजस्थान के रूपवास निवासी भागचंद पुत्र नथूआ राम, चंदन पुत्र गंगा सिंह और रामप्रकाश पुत्र लाल सिंह गांव सरेंधी की तरफ से वापस अपने घर रूपवास की तरफ जा रहे थे। सरेंधी गांव से आगे तेज रफ्तार वैगन-आर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई है। पुलिस के द्वारा वैगन-आर का पता लगाया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि पीछे चल रहे वाहन चालक स्तब्ध रह गए।











